Wednesday, 8 March 2017

Happy international women's day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक अभिनन्दन है

Happy international women's day


*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक अभिनन्दन है।*


वैसे तो सब देशों में महिला दिवस की अलग अलग तिथियाँ हैं लेकिन महिलाओं को रविवार 8 मार्च 1914 को पूरे विश्व में मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ था, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे विश्व में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

_महिला सम्मान और नारी शक्ति विचारधारा ही आज हमारी मानसिकता में बदलाव ला सकती है।_

*मैं भारतीय हूँ, और मुझे गर्व है कि मेरे देश में रानी लक्ष्मी बाई और बेग़म हज़रत महल जैसी क्रांतिकारी महिलाओं ने जन्म लिया और अपना नाम हमारे देश के इतिहास के पन्नों में दर्ज किया।*

आज में आपको अवगत कराना चाहूँगा हमारे देश की कुछ ऐसी बेटियों से, जिन्होंने प्रथम महिलाओं का दर्जा प्राप्त किया और जिनकी कुरबानियों ने हमारे दिल में नारी को बराबरी का हक़ देने पर झकझोर दिया।

*1- मदर टेरेसा*
आपका जीवन निर्धनों और बेसहारा लोगों की मदद करने में समर्पित होने के कारण, आपको भारत में प्रथम "नोबेल पुरस्कार" के नवाज़ा गया।
1997 को आपकी मृत्यु हो गई

*2- सुचेता कृपलानी-*
आपने सत्या गृह आंदोलन में बापूजी का काफी सहयोग दिया, और आपको देश की प्रथम "महिला मुख्यमंत्री" बनाया गया और मुझे गर्व है कि मेरे उत्तर प्रदेश से ही भारत को प्रथम महिला मुख्यमंत्री मिली।
1974 को आपका देहांत हो गया।

*3- इन्द्रा गांधी-*
आप देश की प्रथम "महिला प्रधानमंत्री" थी।
31 अक्टूबर 1984 को आपकी हत्या करदी गई थी।

*4- कल्पना चावला*
आपने "अंतरिक्ष पर सबसे पहली भारतीय महिला" का खिताब अपने नाम किया आपकी यात्रा के अंत में 1 फरवरी 2003 को विमान शतिग्रस्त होने के कारण, आपकी मृत्यु हो गई।

*5- सरोजिनी नायडू*
आप भारत की प्रथम "महिला राज्यपाल" नियुक्त की गई।
13 साल की उम्र में ही आपने जीवन की सबसे पहली कविता लिखी।
1949 को आपका देहांत हो गया।

*6- नीरजा भनोट*
आपके जज़्बे की जितनी तारीफ की जाये कम है। 5 सितम्बर 1985 को कराची में एयर इंडिया का विमान हाईजेक करलिया गया 15 घण्टों तक  गिरफ्त रहने के बाद, आपने बड़े साहस से सैंकड़ो यात्रियों को बचाया, और अपनी जान की देकर अपने फ़र्ज़ को पहले समझा। आप चाहती तो इमरजेंसी गेट खोलकर सबसे पहले भाग सकती थी, लेकिन आपने अपने से ज़यादा यात्रियों को अहमियत दी। आप मात्र 23 वर्ष की थी
आपको हमारा सलाम।।

*7- किरण बेदी*
आपको देश की प्रथम "महिला आई. पी. एस." का खिताब मिला, आप अब भी अपना जीवन समाजसेवा में व्यतीत कर रही हैं।

*8- डॉ रीता फारिया*
आपको देश की "प्रथम मिस वर्ल्ड" से सम्मानित किया  गया।

*9- बछेंद्री पाल*
आपने सबसे पहले एवरेस्ट की कंपाने वाली सर्दी को मात देते हुए अपनी हिम्मत नहीं हारी, और आपको "एवरेस्ट" पर  विश्व की पांचवी महिला और भारत की पहली महिला से सम्मानित किया गया।

*10-प्रतिभा पाटिल*
देश की आज़ादी के साठ वर्ष बाद 25 जुलाई, 2007 को श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की और देश की प्रथम महिला बनने का गौरव भी प्राप्त कर लिया।

*11- सुष्मिता सेन*
आपको भारत की "प्रथम मिस यूनिवर्स" के खिताब से सम्मानित किया गया।

*12- सुनीता विलियम्स*
आपके नाम अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा समय व्यतीत करने का गौरव है, कोई भारतीय महिला 194 दिन और 18 घण्टों तक अंतरिक्ष में नहीं रही।

No comments:

Post a Comment

Aap tak crime news web channel . Aapka apna channel
Hamare web channel se judne ki liye sampark Kare.
Chief editor Aadil Siddique