आगरा। आगरा बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही
150 साल बाद आगरा बार की अध्यक्ष महिला बनीं। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुधा शर्मा ने 14 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 220 वोट मिले। उन्होंने आलोक शर्मा को हराया है। आलोक शर्मा को 206 वोट मिले। सचिव पद पर एडवोकेट आनंद शर्मा विजयी हुए।
जीत के साथ शुरू हुआ जश्न
सुधा शर्मा की जीत के साथ ही जश्न शुरू हो गया। फूल मालाओं से नवागत अध्यक्ष को लाद दिया गया। सुधा शर्मा के समर्थकों ने मिठाई बांटी। अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें कमेटी के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, पंडित प्रकाश नारायण पाठक, प्रताप स्वामी मेहरा, एचएस माथुर, देवेंद्र वाजपेयी शामिल हैं। वोटिंग से पूर्व बार की आमसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व अंकेक्षक केएम गुप्ता व पुस्तकालय सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने बार का वार्षिक लेखाजोखा पेश किया।
ये चुने गए निर्विरोध
इसके अलावा प्रमोद कुमार शर्मा को (निर्विरोध) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह चौहान को (निर्विरोध) कोषाध्यक्ष चुना गया। बिजेन्द्र नाथ पचौरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवन प्रकाश ओझा संयुक्त सचिव सामान्य, कृष्णकांत शर्मा संयुक्त सचिव सहित्य एवं क्रीडा, सुब्रत मेहरा ( निर्विरोध ) अंकेक्षक, राजभान यादव ( निर्विरोध) लाइब्रेरी सचिव चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment
Aap tak crime news web channel . Aapka apna channel
Hamare web channel se judne ki liye sampark Kare.
Chief editor Aadil Siddique