Sunday, 8 January 2017

डीएम चन्द्रकला ने साक्षी महाराज के खिलाफ जांच के आदेश दिए

डीएम चन्द्रकला ने साक्षी महाराज के खिलाफ जांच के आदेश दिए

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला हमेशा से ही अपने सख्त तेवर और कड़े फैसलों की वजह से जनता से लेकर अधिकारियों तक चर्चा का विषय बनी रहती है। इस बार उन्होंने मेरठ में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

चन्द्रकला हुई सख्त :

विवादित भाषण के लिए मशहूर उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सनसनी फैला दी।मुस्लिम महिलाओं के लिए मेरठ में दिए गए बयान पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी मेरठ से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी।जिलाधिकारी मेरठ बी चंद्रकला ने भी मामले की गंभीरता को समझा।उन्होंने फौरन एडीएम सिटी को संत समागम में साक्षी महाराज के बयान की जांच करने का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि यदि साक्षी महाराज ने कोई भी विवादित बयान दिया है,तो उनके खिलाफ नियम तहत कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

यह है पूरा मामला :

दरअसल शुक्रवार को मेरठ के शनिधाम मंदिर में एक संत समागम का आयोजन किया गया था।इसमें उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे थे।साक्षी महाराज ने वहां पर समाजवादी सरकार पर जमकर निशाना साधा।साथ  ही मुस्लिमों को बच्चा पैदा करने की मशीन करार दे डाला उन्होंने कहा कि हिंदू घटा तो देश बटा।साथ ही प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका जिम्मेदार हिंदू नहीं है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम 4 बीवी रखकर 40 बच्चे पैदा करते हैं,फिलहाल प्रशासन साक्षी महाराज के बयान और संत समागम में हुई इन क्रियाकलापों की जांच करने में लगा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Aap tak crime news web channel . Aapka apna channel
Hamare web channel se judne ki liye sampark Kare.
Chief editor Aadil Siddique