Saturday, 21 January 2017

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 जनवरी को सुल्तानपुर आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 जनवरी को सुल्तानपुर आ रहे हैं।दो सभाओं को करेंगे संबोधित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 जनवरी को सुल्तानपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान इसौली व सदर विधानसभाओ में आयोजित होने वाली चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो0 रामसहाय यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। सभी पांचो विधानसभाओ के प्रत्येक बूथ से पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको को रैली स्थल तक लाने की रणनीति पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गई।

बता दें कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में एकसाथ दो सभाओ में मु्ख्यमंत्री अखिलेश यादव हिस्सा लेने आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत में कोई कोर कसर न रह जाए इस बात की पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनकी स्वागत की तैयारियों को लेकर विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी व वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रूप में पार्टी के पास निर्विवाद व सर्वमान्य चेहरा है जो जनता की पहली पसंद है। मुख्यमंत्री ने जाति, वर्ग, धर्म नही इंसान की जरुरतों को देखकर योजनाएं चलाई जिसका लाभ सभी जरूरतमंदों को मिला है।

No comments:

Post a Comment

Aap tak crime news web channel . Aapka apna channel
Hamare web channel se judne ki liye sampark Kare.
Chief editor Aadil Siddique