*प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची नाबालिग*
कहा जिन्न ने किया गर्भवती*
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पन्ना के जिला अस्पताल में सतना से आयी एक नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। लड़की का दावा है कि उसे एक जिन्न ने गर्भवती किया था। लड़की कक्षा 10 में पढ़ती है। लड़की के अनुसार उसने अपनी मां को कई बार जिन्न द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात बतायी लेकिन वो कुछ नहीं कर सकी। अस्पताल ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने तांत्रिकों से मिलकर उसकी झाड़-फूंक करायी है। लड़की के घरवालों का दावा है कि झाड़-फूंक के बाद भी जिन्न ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मामला तब सामने आया जब गर्भवती नाबालिग लड़की देवेन्द्र नगर स्थित अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची। अस्पताल की डॉक्टर को जब लड़की ने जिन्न से गर्भवती होने की बात कही तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय थाने की एएसआई कंचन सिंह ने अस्पताल जाकर उसका बयान दर्ज किया। बाद में युवती को प्रसव के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेज दिया गया।
देवेंद्र नगर सीएचसी के बीएमओ डॉ अभिषेक जैन के अनुसार लड़की अविवाहित है और उसने अस्पताल के ओपीडी में अपने नाम के साथ पिता का नाम दर्ज कराया था। जैन के अनुसार लड़की जब अस्पताल पहुंची तो उसके पेट में नौ माह का गर्भ था। देवेन्द्र नगर के थाना प्रभारी सीएल अहिरवार के अनुसार इस मामले को आगे की कार्रवाई हेतु सिंहपुर थाना पुलिस को भेजा दिया गया है। अहिरवार के अनुसार डॉक्टर की शिकायत पर महिला उपनिरीक्षक को युवती का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया था।
वहीं स्थानीय लोग लड़की के संग किसी तरह की अनहोनी की आशंका को भी नहीं खारिज कर रहे हैं। कानूनी जानकारों के अनुसार लड़की नाबालिग है इसलिए भारतीय कानून के अनुसार उसकी मर्जी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार है। केंद्र सरकार ने नाबालिगों के संग होने वाले यौन दुर्व्यहार से निटपने के लिए विशेष पोस्को कानून बनाया है।
No comments:
Post a Comment
Aap tak crime news web channel . Aapka apna channel
Hamare web channel se judne ki liye sampark Kare.
Chief editor Aadil Siddique