Showing posts with label Contact for join us 8791283536. Show all posts
Showing posts with label Contact for join us 8791283536. Show all posts

Saturday, 25 February 2017

प्राचीन देवी मन्दिर में माता के सिंगार के करीब दस लाख के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर हुआ फरार, मंदिर परिसर में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर ।

प्राचीन देवी मन्दिर में माता के सिंगार के करीब दस लाख के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर हुआ फरार,
मंदिर परिसर में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर ।
मसूरी। डासना स्तिथ प्रचीन देवी मन्दिर में चोरो ने भगवान के में घर में स्तिथ देवी माँ की मूर्ति से सोने का मुकुट सहित लाखो के आभूषण व दानपत्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गया । गौरतलब है की प्राचीन काल से डासना स्तिथ देवी मंदिर में रात लगभग 12 बजे चोर सेवादारो के सोने का फायदा उठाकर चोर लाखो के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया । पूर्व  पार्षद सतेंद्र चौहान ने बताया की रात लगभग 12 बजे के करीब चोर ने दुर्गा माता के सर पर से सोने का मुकुट,दुर्गा माता की तगड़ी, माता की पाजेब, जिसकी कीमत लाखो में आंकी गयी है, व दानपत्र में रखे डेढ़ लाख रुपये के करीब पर हाथ साफ कर दिया ,मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गया है जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है, मन्दिर में मौजूद बाबा अशोकानंद महाराज ने बताया की बीती रात्रि लगभग 12:03 बजे सीसीटीवी फुटेज में चोर माता के दरबार के गेट की चाबी लेकर गेट खोलकर अंदर दाखिल हुआ और जब दानपत्र से चाबी नही लगी तो हथौड़ी से दानपत्र का ताला तोड़कर उसमे रखे करीब डेढ़ लाख रुपये,दुर्गा माता का सोने का मुकुट सहित लाखो के जेवर लेकर फरार हो गया, सेवादार अनिल यादव ने जानकारी दी की महा शिवरात्रि होने के चलते सभी लोग हारे थके थे जिस कारण वहाँ करीब छः सात सेवादार सोये हुए थे और चोर ने उनके कमरे की बाहर से कुण्डी भी लगा दी जिस कारण चोर आराम से माता के सिंगार के गहने और दानपत्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया मन्दिर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते कैद हो गया है। पुलिस ने बताया की की पूर्व पार्षद सतेंद्र की तहरीर के आधार पर मोके पर पहुँचकर जाँच की जा रही है चोर सी.सी.टी.वी में कैद हो गया है आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा 

Thursday, 16 February 2017

एक बार फिर मध्य प्रदेश रेप के मामले में पहले नंबर पर है। इसके साथ ही कुल अपराध (आईपीसी) में भी उसका स्थान पहला है

नई दिल्ली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने देशभर में 2014 में हुए कुल अपराधों के आंकड़े जारी कर दिए हैं।


जारी आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर मध्य प्रदेश रेप के मामले में पहले नंबर पर है। इसके साथ ही कुल अपराध (आईपीसी) में भी उसका स्थान पहला है। हत्या और अपहरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है, वहीं चोरी के मामले में सबसे अधिक दिल्ली में हुए।
भले ही अपराधों के मामलों में दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश का नाम सुर्खियों में रहता हो पर एनसीआरबी के ताजा आंकड़े और ही कहानी बयां कर रहे हैं। बीते सालों की तुलना में सबसे ज्यादा अपराध मध्य प्रदेश में हुए हैं। इनकी बढ़ोत्तरी दर 358 प्रतिशत रही है। भले ही दिल्ली को रेप कैपिटल कहा जाता हो पर एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल में मध्य प्रदेश में 5,076 रेप की घटनाएं हुई। यानी हर दिन करीब 14 रेप इस प्रदेश में हुए। रेप के मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान है यहां 3759 और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 3461 इस तरह के मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में 2,096 ही दर्ज किए गए। दिल्ली के मुकाबले मध्य प्रदेश में इसकी दर दोगुनी है। सबसे कम रेप के मामले नागालैंड से है यहां एक साल में कुल 30 प्रकरण सामने आए हैं। 2013 में महाराष्ट्र में 4335 और महाराष्ट्र में 3065 मामले सामने आए थे।
उत्तर प्रदेश भले जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश हो पर रेप के मामलों में तीसरे नंबर आता है। लेकिन हत्या और अपहरण के मामले में ये अव्वल नंबर पर है। यहां थाने में दर्ज किए गए अपराध का स्तर 358 है। बीते साल देश में 33, 981 हत्या हुईं। इसमें सबसे ज्यादा 5,150 उत्तर प्रदेश में हुईं।


इसी तरह देश में अपहरण और भगा ले जाने के 77, 237 प्रकरण सामने आए इसमें उत्तर प्रदेश में 12,361 मामले उत्तर प्रदेश के हैं। लूट के मामलों में महाराष्ट्र देश में पहले नंबर पर है। बीते साल देश में चोरी की 4,40,915 घटनाएं हुई इसमें दिल्ली में 78,753 चोरियां दिल्ली में हुईं। इसी तरह छोटे बड़े अपराध 28,51,563 पूरे देश में हुए इसमें अकेले मध्य प्रदेश में 2,72,423 हुए।

दिल्ली से एक नव युवक ऑटो सहित गुमसुदा, ऑटो मसूरी क्षेत्र से पुलिस ने किया बरामद

दिल्ली से एक नव युवक ऑटो सहित गुमसुदा,

ऑटो मसूरी क्षेत्र से पुलिस ने किया बरामद।


--------------
गाजियाबाद। मसूरी में दिल्ली के नन्द नगरी क्षेत्र से एक 19 वर्षीय नव युवक 11 फरवरी से ऑटो सहित गुमसुदा हुए इरसाद पुत्र सिराजुदिन का ऑटो मसूरी क्षेत्र में खून से सना मिला ।गौरतलब है की इरसाद की माँ समसुल बेगम ने बताया की 10 फरवरी को घर से ऑटो चलाने के लिये निकला था फिर क्या पता की घर वापस ही नही आएगा काफी तलास करने पर जब नही मिला तो हमने नन्द नगरी थाने में 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया की मसूरी पुलिस की सूचना पर देखा की गुमसुदा इरसाद का ऑटो डी.एल वन.एल 2208 क्षेत्र में ही12 फरवरी को खड़ा मिला है अंदर खून के धब्बे भी थे जिसे लावारिस में दाखिल कर सूचना दी गई है।
मसूरी पुलिस ने बताया की 12 फरवरी की रात को टोल टेक्स के एक अज्ञात ऑटो की सूचना पर थाने में दाखिल कर नम्बर से पता चला की ऑटो दिल्ली के सुंदर नगरी क्षेत्र का है इसकी सूचना परिजनों दे दी गई थी दिल्ली पुलिस ने ऑटो की पहचान कर ऑटो को दिल्ली ले गये ।

शाहजहाँपुर ईवीएम खराब होने खड़ी रही केंद्रीय मंत्री .केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई




शाहजहाँपुर ईवीएम खराब होने खड़ी रही केंद्रीय मंत्री .केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची
तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई 


 शाहजहाँपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 251 पर जब
केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची
तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई और करीब एक घंटे बाद जब मशीन बदली गई तो
वह अपना वोट डाल पाई उन्होंने तुरंत प्रशासन से मांग की इस बूथ पर करीब
एक घंटा ज्यादा पोलिंग चलाई जाए इसके अतिरिक्त शाहजहाँपुर में दोपहर एक
बजे तक 39 प्रतिशत मतदान हुआ है ।
Vio 1  वोट डालने आई केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि इस बार बीजेपी
की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी सभी दल बौखलाये हुए क्योकि उन्हें अपनी
हार दिखाई पड़ रही है मायावती कहती घूम रही है कि बीजेपी को समर्थन नही
देंगी उन्हें अपनी हार दिखाई दे गई है इस लिये वह अनर्गल बर्तालाप कर रही
है।

Monday, 13 February 2017

छह माह की गर्भवती युवती को सुप्रीम कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत

छह माह की गर्भवती युवती को सुप्रीम कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत 

नई दिल्ली। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई की रहने वाली 23 हफ्ते की गर्भवती महिला को गर्भपात कराने की इजाजत दे दी। 22 साल की इस महिला की कोख में पल रहे बच्चे की किडनियां नहीं हैं और जन्म के बाद भी बच्चे के जिंदा रहने की उम्मीद ना के बराबर है। इसी आधार पर महिला ने गर्भपात की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी।
भ्रूण की जांच के बाद मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में महिला की टेस्ट रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया था कि गर्भ में पल रहे बच्चे के बचने की उम्मीद बहुत कम है क्योंकि बच्चे की दोनों किडनियां नहीं हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे के जन्म के बाद उसे कुछ दिन जीवन रक्षक प्रणाली पर ही जिंदा रखा जा सकता है।
मेडिकल बोर्ड से मांगी थी सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में केईएम अस्पताल को महिला की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट मे महिला की कोख में पल रहे बच्चे के जिंदा ना रहने की बात कही। महिला ने मेडिकल रिपोर्ट को चीफ जस्टिस खेहर की बेंच के सामने रखा। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को गर्भपात की इजाजत दे दी। कानून के मुताबिक 20 हफ्ते के बाद गर्भपात कराने की अनुमति नहीं है लेकिन कोर्ट ने मामले को जानने के बाद महिला को गर्भपात की इजाजत दे दी 

Saturday, 11 February 2017

बॉलीवुड के डेशिंग अभिनेता विद्दयुत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' का टीजर व पोस्टर भी हम देख चुके है जो की काफी तूफानी भरे है

बॉलीवुड के डेशिंग अभिनेता विद्दयुत जामवाल जो की एक बार फिर से की दर्शको के लिए अपना फिर से तूफानी एक्शन लेकर आने वाले है. जी हाँ, विद्युत् जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' का टीजर व पोस्टर भी हम देख चुके है जो की काफी तूफानी भरे है. अब इस फिल्म के निर्देशक के बारे में भी आप थोड़ा सा जान जानिए. जी हाँ, विद्युत् की फिल्म के निर्देशक भी एक प्रख्यात अभिनेता है. 

हम बात कर रहे है टीवी कलाकार देवेन भोजानी के बारे में, फिल्मों और टीवी धारावाहिको में कई सालों से अपनी अनोखी भूमिकाओं से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता-निर्देशक देवेन भोजानी अपनी पहली एक्शन फिल्म 'कमांडो 2' के निर्देशन के लिए उत्साहित हैं. देवेन ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का उनमें विश्वास करने के लिए धन्यवाद किया.
अभिनेता विद्युत् जामवाल कि यह जो फिल्म है वह जल्द ही 3 मार्च को देशभर के सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है. व फिल्म के अभिनेता विद्युत् जामवाल के चाहने वाले भी उनकी इस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले ही फिल्म का सॉन्ग व ट्रेलर भी लोगो के बीच मै अपना धमाल मच चुके है. यह भी पता चला है कि, रिलीज के एक दिन के अंदर ही गाने को यूट्यूब पर 32 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. गाने के म्यूजिक और लिरिक्स की बात करें तो यह 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया से काफी हद तक मिलता जुलता है.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुर के गढ़ विधान सभा क्षेत्र पलवाड़ा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली. उत्तर प्रदेश में जहां आज 15 जिलों का 73 विधानसभा ऊपर चुनाव हुआ

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुर के गढ़ विधान सभा क्षेत्र पलवाड़ा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली. 
उत्तर प्रदेश में जहां आज 15 जिलों का 73 विधानसभा ऊपर चुनाव हुआ.
Reported. Satyanarayan thaukur garh 



वही हापुर की एक विधानसभा गढ़ मैं चुनावी रंजिश को लेकर पलवाड़ा गांव के एक युवक को गोली मार दी साथ ही साथ तीन लोग और भी घायल हैं. 
पलवाड़ा गांव में एक समुदाय के दो पक्ष अलग अलग पार्टी के सपोटर हैं एक पक्ष सपा को सपोर्ट कर रहा है. तो दूसरा पक्ष bjp को सपोर्ट कर रहा है इसी बात के चलते दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई कहासुनी इतनी बढ़ गई की. आपस में गोली तक चलानी पड़ गई सपा पक्ष के सपोर्टर राजू ठाकुर के भाई विनोद पर बीजेपी पक्ष घर में घुसकर गोली मार दी मौके पर गढ़ पुलिस पहुंच चुकी है और युवक को गर्ल के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है
 युवक को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है अपडेट

Wednesday, 8 February 2017

नई दिल्ली:रिज़र्व बैंक ने ग्राहकों को सस्ते लोन मिलने के सपने पर तो पानी फेर दिया लेकिन दूसरी तरफ से जनता को राहत दी है। छठी मौद्रिक नीति में रिज़र्व बैंक ने सेविंग बैंक खातों से कैश रकम निकालने की सीमा को ख़त्म करने की बात कही है।

नई दिल्ली:रिज़र्व बैंक ने ग्राहकों को सस्ते लोन मिलने के सपने पर तो पानी फेर दिया लेकिन दूसरी तरफ से जनता को राहत दी है। छठी मौद्रिक नीति में रिज़र्व बैंक ने सेविंग बैंक खातों से कैश रकम निकालने की सीमा को ख़त्म करने की बात कही है। 

रिज़र्व बैंक ने कहा है कि सेविंग बैंक खातों से कैश निकालने की सीमा को दो चरणों में समाप्त किया जाएगा। पहले चरण में 20 फरवरी से लोग अपने सेविंग बैंक खाते से 24 हज़ार की जगह 50 हज़ार रुपये कैश निकाल सकेंगे।
जबकि दूसरे चरण में इस सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। मतलब यह कि 13 मार्च से सेविंग बैंक खाते से नकद रकम निकालने पर कोई सीमा नहीं होगी।
इससे पहले 30 जनवरी को आरबीआई ने नए साल का तोहफा देते हुए चालू खाता यानि कि करंट एकाउंट से कैश निकालने की सीमा ख़त्म कर दी थी। जबकि सेविंग खाते से कैश निकालने की सीमा (प्रति हफ्ता 24 हज़ार रुपये) बरकरार रखी थी।
इसके बाद से ही रिज़र्व बैंक पर सेविंग बैंक अकाउंट से भी कैश लिमिट हटाने का दबाव बना हुआ था। इससे पहले 8 फरवरी को भी ख़बरें आई थी कि रिजर्व बैंक सेविंग एकाउंट से कैश निकालने की सीमा में बढ़ोतरी कर सकती है।
पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके चलते रिज़र्व बैंक खातों से नकद निकालने की सीमा में बढ़ोतर कर सकती है।
तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रिज़र्व बैंक सेविंग एकाउंस से कैश निकालने की सीमा हफ्ते में 24 हज़ार रुपये को बढ़ा सकती  
   "20 फरवरी के बाद निकाल पाएंगे हर हफ्ते 50,000 रुपये, 13 मार्च के बाद पूरी तरह खत्म होगी लिमिट"
                  नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सेविंग बैंक अकाउंट पर जारी नकद निकासी की सीमा के संबंध में बड़ी राहत देने का फैसला किया है। आरबीआई ने कहा है कि कैश निकासी पर लिमिट को दो हिस्सों में हटाया जाएगा। 20 फरवरी से नकद निकासी की सीमा को 24 हजार से बढ़ाकर 50 हजार (प्रत्येक सप्ताह) की जाएगी और 13 मार्च के बाद यह लिमिट पूरी तरह से हटा दी जाएगी। ध्यान दे कि यह निकासी की लिमिट बैंक खातों से संबंधित है, यह एटीएम से निकासी के संबंध में नहीं है।
आरबीआई ने बताया कि 500 और 2000 रुपये के नए नोटों की कॉपी करना बेहद मुश्किल है। जो भी नोट पाए गए हैं वो फोटोकॉपी हैं। साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी बताया कि 500 और 2000 रुपए के नए नोट समेत कुल 9.92 लाख करोड़ की करेंसी 27 जनवरी तक प्रचलन में आ चुकी है।
नोटबंदी के बाद लगी थी नकद निकासी पर लिमिट:
केंद्र सरकार की ओर से लिए बीते साल 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद आरबीआई ने एटीएम और सेविंग बैंक अकाउंट से नकद निकासी पर लिमिट लगा दी थी। इसके अंतर्गत शुरुआत में आप एटीएम से सिर्फ 2000 रुपए प्रतिदिन निकाल सकते थे। इसी तरह सेविंग बैंक अकाउंट पर हर हफ्ते 24 हजार रुपए की ही निकासी की जा सकती थी। हालांकि एटीएम से निकाले जाने वाले पैसे पर हफ्ते की लिमिट लागू रहेगी।


आज़म खान खान का बड़ा बयान*

आज़म खान खान का बड़ा बयान*

*रामपुर को बनाएँगेआदर्श ज़िला-अखिलेश*


*रामपुर में आज मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभा को सम्भोदित करते हुए कहा आज़म खान ने कहा मुझ पर कोई ये साबित करदे मेने किसी का बुरा किया है तो मुँह नही दिखाऊँगा आज देश का भाई चारा तोड़ने की पूरी कोशिश में लगी हुई है फ़िरक़ा प्रस्त ताक़त यू पी में सत्ता की ख़ातिर मगर पहले देश बचेगा भाई चारा बचेगा तो देश बचेगा ओर अगर देश ही नही बचेगा तो फिर क्या बचेगा

*अखिलेश ने आज़म खान से ख़ुश होते हुए उनकी माँग पर कहा हम सरकार बनते ही रामपुर को आदर्श ज़िला बना कर ढेरों विकास कराएँगे साथ ही ये भी कहा आज़म खान समाजवादी पार्टी के पुल है आज प्रदेश में चारों ओर सपा कोंग्रेस गठबन्धन की आँधी चल रही है ओर भाजपा की हवा भी ढीली नही 

Tuesday, 7 February 2017

पहले प्यार , फिर सेक्स फिर दिया धोखा आप भी जान कर रह जायगे हैरान

पहले प्यार , फिर सेक्स फिर दिया धोखा आप भी जान कर  रह जायगे हैरान*

                     कानपुर- ये दास्तां है, कानपुर की एक युवती की है, जिसे एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। पीडिता ने एसएसपी कार्यालय में अपनी आप बीती सुनाई। उसने बताया कि 2013 में उसकी मुलाकात रवि पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी बाबू पुरवा से लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई उस समय वह दुबई से भारत आयी थी और रवि पाण्डे बतौर ड्राइवर के रूप में उससे मिला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा धर्म बदलवाकर आर्य समाज से विवाह कर लिया। इतना ही नहीं पीडिता का नाम भी बदल दिया। युवती को क्या पता था कि जिसे वह प्यार करती है उसकी नियत कुछ और ही है। रवि ने कहा कि वह ब्राम्हण परिवार से है इसलिए घर पर नहीं रख सकता और कलकत्ता ले गया जहां बार डांसर का काम करने का दबाव बनाया। बोला पैसा कमाओगी तो घर वाले अपना लेंगे।

इसलिए उसने चिनार पार्क के सीक्रेट -7 होटल में डांसर बना दिया। रवि ने उसकी मुलाकात अपने बडे भाई विकास पाण्डेय से कराई। बाेला कम से कम 25 लाख कमा कर भाई को दे दोगी तो वह बहू स्वीकार कर लेंगे। इस बीच रवि उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। अगस्त 2014 में वह प्रेगनेंट हो गई और उसे बेटा हुआ लेकिन दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई। हालांकि कुछ माह बाद वह फिर से प्रेग्नेंट हुई और इस बार उसे एक छोटी बेटी हुई। इसके बाद रवि ने उसका सौदा सिंगापुर के लिए किया और उसके भाई ने दो लाख लेकर उसे जबरन सिंगापुर भेज दिया जहां से वह 10 दिन बाद वापस आ गयी।

लेकिन आपको बता दें कि, रवि ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता ने बताया कि उसे मानो वैश्या बना डाला गया था। उसके पति की  चाहत थी कि वह पोर्न स्टार बने। इसके लिए उसने पाॅर्न फिल्माें की तरह सेक्स करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह उसे दुबई ले जाने के लिए कह रहा था। पीड़िता ने बताया की एक साथ तीन से चार मर्द उसके बदन काे नाेचते अाैर जबरन संबंध बनाते। मारने पीटने के बाद अपनी पत्नी को अश्लील फिल्मों में काम करने का दबाव बनाने वाले पति के खिलाफ पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है।

कानपुर की रहने वाली इस पीड़ित महिला ने चेहरा ढककर और हाथ में संदेश पत्र लिये अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। उसने अपने शंदेश पत्र में लिखा है कि, ‘मेरे हिन्दुस्तानी भाइयों मैं, अदिति पत्नी रवि पाण्डेय बाबू पुरवा कानपुर नगर, मुझे प्रेम जाल में फंसाकर रवि ने पैसो के लिए पहले बार डांसर बनाया, देह व्यापार कराया, बेचा भी और अब मुझे पोर्न स्टार बनाना चाहता है| आपको बता दें कि यह लड़की अब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील कर रही है और इंसाफ की गुहार लगा रही है |

बरेली। दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल को प्रचार जोरों पर है। मंगलवार को आंवला विधानसभा के सपा प्रत्याशी सिद्धराज के लिए बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने रामनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और मायावती पर जमकर निशाना साधा

REPORTED . FAIZAL HUSSAIN BAREILLY ZONE HEAD
बरेली। दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल को प्रचार जोरों पर है। मंगलवार को आंवला विधानसभा के सपा प्रत्याशी सिद्धराज के लिए बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने रामनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और मायावती पर जमकर निशाना साधा। 


बीजेपी वालों से बचकर रहना
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन बीजेपी वालों से बचकर रहना क्योंकि ये लोग तो मौका पड़ने पर गणेश जी को दूध भी पिला देते है। उन्होंने चुटकी लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा कहा कि आज कल व्हाट्सअप पर एक मैसेज चल रहा है जिसमें सीता मैया राम जी से पूछती हैं कि आपको हिचकियां क्यों आ रही है तो राम जी कहते हैं कि लगता है उत्तर प्रदेश में चुनाव है। इसलिए बीजेपी वाले याद कर रहे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ाने का काम करते हैं। इन्होंने किसी के लिए कुछ नहीं किया। 

मायावती पर तीखे बोल

सपा सांसद ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती पत्थर के स्मारक बनवाती हैं। हाथी लगवाती हैं। इसके अलावा कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि ये पत्थर दिल वाले लोग हैं, इनके पास और कोई काम नहीं है। ​जरूरत पड़ने पर मायावती अपना हाथी बीजेपी के कार्यालय पर बांध आएंगीं। इतना ही नहीं यह राखी तक बांध देती है। आप सभी लोग जानते हैं वो ऐसा कर चुकी है। 

मेरठ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान*:- हाथ के साथ रफ्तार से चलेगी साइकिल-अखिलेश,

मेरठ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान*:- हाथ के साथ रफ्तार से चलेगी साइकिल-अखिलेश, 

यूपी में सपा-कांग्रेस की आंधी चल रही है-अखिलेश,
मेरठ बुनकरों का शहर है-अखिलेश यादव,
कैंची कारोबार स्पोटर्स इंडस्ट्री की मदद की-अखिलेश,
लॉ एंड ऑर्डर के लिए 100 नंबर को बेहतर बनाया-CM,
एंबुलेंस सेवा गाँव-गाँव तक पहुंचाई-अखिलेश,
मेरठ को मेट्रो देने का काम सपा ने किया-अखिलेश,
अच्छे दिन वालों ने लोगों को लाइन में लगा दिया-CM,
500-1000 का नोट किसी के पास बचा है क्या-अखिलेश,
BJP के लोग बताएं 15 लाख किसके खाते में गया ?-मुख्यमंत्री,
लाइन में लगी महिला को बच्चे का जन्म हो गया-अखिलेश,
बच्चे का नाम लोगों ने खजांची रख दिया-अखिलेश,
BJP के SCAM वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव,बीजेपी के बुआ से रिश्ते करीब से रहे हैं-अखिलेश,
रक्षा बंधन वालों को हम क्या आप भूल गए-अखिलेश,
उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है-अखिलेश यादव,
बुनकरों के कैंची कारोबार में मदद करेंगे-अखिलेश,
स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की भी मदद करेंगे-अखिलेश यादव,
सपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिता देना-अखिलेश

Saturday, 4 February 2017

हम अंधे की तरह उनका गुणगान करते हैं कि राजा मुफ्त में सबको सामान देते हैं।हम यह नहीं सोचते कि यदि हमें अच्छी शिक्षा और रोजगार सरकारें दें तो हमें उनकी खैरात की जरूरत न होगी,हम स्वतः ही सब खरीद सकते हैं।

एक अँधा भीख मांगता हुआ राजा के द्वार पर पंहुचा।राजा को उस पर दया आ गयी,राजा ने प्रधानमंत्री से कहा-"यह भिक्षुक जन्मान्ध नहीं है,यह ठीक हो सकता है,इसे राजवैद्य के पास ले चलो।"

(दोनों उसे पकड़कर ले जाते हैं)रास्ते में राजा का मंत्री कहता है "महाराज आपसे एकांत में कुछ कहना चाहता हूं।"दोनों भिक्षुक को वहीँ बैठाकर दूसरी ओर जाते हैं।

मंत्री कहता है "महाराज यह भिक्षुक शरीर से हृष्ट-पुष्ट है,यदि इसकी रौशनी लौट आयी तो इसे आपका सारा भ्र्ष्टाचार दिखेगा,आपकी शानोशौकत और फिजूलखर्ची इसे दिखेगी।आपके राजमहल की विलासिता और आपके रनिवास का अथाह खर्च इसे दिखेगा,इसे यह भी दिखेगा कि जनता भूख और प्यास से तड़प रही है,सूखे से अनाज का उत्पादन हुआ ही नहीं और आपके सैनिक पहले से चौगुना लगन वसूल रहे हैं।

शाही खर्चे में बढ़ोत्तरी के कारण राजकोष रिक्त हो रहा है ,जिसकी भरपाई हम सेना में कटौती करके कर रहे हैं ,इससे हजारों सैनिक और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।
ठीक होने पर यह भिक्षुक औरों की तरह ही रोजगार की मांग करेगा और आपका ही विरोधी बन जायेगा।

मेरी मानिये तो यह आपसे मात्र दो वक्त का भोजन ही तो मांगता है,इसे आप राजमहल में बैठाकर  मुफ्त में सुबह-शाम भोजन कराइये और दिन भर इसे  घूमने के लिए छोड़ दीजिये।यह आपका पूरे राज्य में गुणगान करता फिरेगा,कि राजा बहुत न्यायी हैं,बहुत ही दयावान और परोपकारी हैं।इस तरह मुफ्त में खिलाने से आपका संकट कम होगा और आप लंबे समय तक शासन कर सकेंगे।"

राजा को यह बात समझ में आ गयी,वह वापस अंधे के पास गया और दोनों उसे उठाकर राजमहल ले आये।अब अँधा राजा का पूरे राज्य में गुणगान करता फिरता है,उसे यह नहीं पता कि राजा ने उसके साथ धूर्तता की है,छल किया है,वह ठीक होकर स्वयं कमा कर अपनी आँखों से संसार  का आनंद ले सकता था।

यही हाल वर्तमान में सरकारें करती हैं,हमे मुफ्त का लालच देती हैं किंतु आँखों की रोशनी ( अच्छी शिक्षा व रोजगार ) नहीं देतीं जिससे कि हम उनका भ्रष्टाचार  देख पाएं,उनकी फिजूलखर्जी और गुंडागर्दी देख पाएं,उनका शोषण और अन्याय देख पाएं।

और हम अंधे की तरह उनका गुणगान करते हैं कि राजा मुफ्त में सबको सामान देते हैं।हम यह नहीं सोचते कि यदि हमें अच्छी शिक्षा और रोजगार सरकारें दें तो हमें उनकी खैरात की जरूरत न होगी,हम स्वतः ही सब खरीद सकते हैं।

पर हम सभी अंधे जो ठहरे,केवल मुफ्त की चीजें ही हमे दिखती हैं।

Thursday, 2 February 2017

आज कैराना पहुचे थे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 फरवरी को होने वाले चुनाव मे साइकिल के निशान पर मतदान करने की अपील की है

शामली,कैराना मे आज चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया

 REPORTED . AAKASH MALIK SHAMLI
 
......जिसमे आज कैराना पहुचे थे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 फरवरी को होने वाले चुनाव मे साइकिल के निशान पर मतदान करने की अपील की है...जिसमे शामली की तीनों विधानसभाओ के प्रत्याशी भी मौजूद रहे है....मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए 30 हजार से भी अधिक कार्येकर्ताओ की भीड़ सभास्थल पर पहुची....
विओ_दरअसल मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा बीजेपी कहती है देखनी है सपा-कांग्रेस की हवा चल रही है अखबारों मे भी आ रहे है.... टीवी चैनल पर भी आ रही है.....अगर कोई मेरठ से चल कर कैराना आये तो पता चल जायेगा कैसी हवा है...हम तो साइकिल का हैण्डल छोड कर भी साइकिल चला लेते है लेकिन अब तो साइकिल के हैण्डल पर हाथ कांग्रेस का भी है अब तो जीत हासिल है.....तथा साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से जनता का बुरा हाल है हमारे किसान , मजदूर , ठेली लगाने वाले गरीब जनता लाइनो मे लगे है... कैराना पलायन मुद्दे पर सीएम अखिलेश यादव ने कहा अगर पलायन पर बहेश करनी है... हम भी बीजेपी वालो से पूछना चाहते है की उनकी जबान मे पलायन की परिभाषा क्या है बीजेपी जब भी बोलती है ख़राब बोलती है.....क्या  है पलायन का मुख्य कारण... पलायन हुआ हैं तो शिक्षा के स्तर को लेकर हुआ है , रोजगार के कारण हुआ है....लेकिन इन बीजेपी वालो ने पलायन का मुद्दे बनाकर लोगो के बीच खताश पैदा कर दी है.....समाजवादी पार्टी ने एक गरीब की सहायता की है , एक जरूरत मन्द    की सहायता की ही.....लाइनो मै जो गरीब लोग मरे है सपा सरकार ने उन्हें दो दो लाख रु मुआवजा देने का काम किया है.....पुलिस वालों के लिए 100 डायल सुविधा प्रदान की है...108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने का काम समाजवादी सरकार ने किया है....मे बीजेपी से पूछना चाहता हु की उन्होने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है....बीजेपी ने कहा था अच्छे दिन आयेगे हम भी पिछले एक वर्ष से देख रहे है लेकिन अच्छे दिन नही आये .....जब चौथा बजट पैस किया गया तो लगा की किसानों का कुछ भला होगा ....लेकिन उसमें भी किसानों व जनता को कुछ नही मिला...बीजेपी ने कहा था खातों मे 15 लाख रु आयेगे लेकिन 15 हजार रु भी नही मिले....कैराना की जनता से मुख्यमंत्री ने प्रतियाशी नाहिद हसन को वोट करने की अपील की है साथ ही कैराना मे डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड व स्टेडियम बनाने का वादा किया है...

Saturday, 28 January 2017

क्या नया है इस बार वोट डालने जानिए.. ईवीएम में हुआ बड़ा बदलाव

क्या नया है इस बार वोट डालने जानिए.. ईवीएम में हुआ बड़ा बदलाव*


 इस बार जब आप वोट डालने जायेंगे तो ई.वी.एम. के साथ आप को एक और बॉक्स निम्नानुसार रखा मिलेगा । जिसे VVPAT कहते हैं जैसे ही आप अपना वोट डालने के लिए EVM पर अपने प्रत्याशी के सामने वाला बटन
दबायेंगे, तो साथ रखे बॉक्स (VVPAT) की डिस्प्ले विंडो की लाइट जल जाएगी और आपने जिसको वोट दिया है उस प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिह्न, क्रम संख्या लिखी हुई एक पर्ची उस में दिखेगी, जो 7 सेकंड्स तक रहेगी जिससे आप जांच लें आप ने किसको वोट दिया है। फिर वो पर्ची उसी बॉक्स (VVPAT)में ही गिर जाएगी मतदाता को नहीं मिलेगी।
    ये जानकारी सभी के साथ शेयर करें जिससे सब जान सकें।
नोट:- वो पर्ची किसी को भी नहीं मिलेगी न ही बाद में दिखाई जाएगी।
धन्यवाद।

Friday, 27 January 2017

31 मार्च के बाद यह होगा रिलायंस जियो का टैरिफ प्लान!

31 मार्च के बाद यह होगा रिलायंस जियो का टैरिफ प्लान!

रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद नया टैरिफ प्लान लांच करने जा रही है, जो कि 30 जून तक वैध रहेगा। इस प्लान के मुताबिक, कॉलिंग के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो उपभोक्ताओं को केवल नेट का प्रयोग करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जो 3 महीने के लिए वैध होगा।

रिलायंस इन्फोकॉम की टेलिकॉम सर्विस जियो का सब्सक्राइबर बेस 7.24 करोड़ हो गया है। फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस की बदौलत कंपनी से कई सारे नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।

हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी।

अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी मोबाइल सर्विस लांच की थी। तब कंपनी ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस देने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने 2017 के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान लांच किया था जिसमें कॉलिंग अनलिमिटेड है, पर फ्री डाटा की लिमिट को प्रतिदिन के लिए 1 जीबी कर दिया था।

रिलायंस इन्फोकॉम की टेलिकॉम सर्विस जियो का सब्सक्राइबर बेस 7.24 करोड़ हो गया है। फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस की बदौलत कंपनी से कई सारे नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।

हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी मोबाइल सर्विस लांच की थी। तब कंपनी ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस देने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने 2017 के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान लांच किया था जिसमें कॉलिंग अनलिमिटेड है, पर फ्री डाटा की लिमिट को प्रतिदिन के लिए 1 जीबी कर दिया था।

जियो ने बयान जारी करके कहा कि अभी भी उसके नेटवर्क से एयरटेल पर की जाने वाली कॉल पर कॉल ड्रॉप की समस्या आ रही है। अभी भी यह 175 प्रति हजार पर है जो कि बहुत ज्यादा है। अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल ड्रॉप दर काफी कम है। ट्राई के नियमों के मुताबिक कॉल ड्रॉप पांच से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रिलायंस जियो बहुत जल्द फोन मार्केट में भी कड़ी चुनौती देने वाली है। रिलायंस बहुत जल्द मार्केट में बेदह सस्ते 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन्स में 4G VoLTE फीचर होगा यानि इनसे मोबाइल डाटा का इस्तेमाल कर आप ऑडियो कॉल कर पाएंगे।

Thursday, 26 January 2017

शिवसेना ने दिया 60 सीटों का प्रस्ताव, BJP बोली- ये है अपमान

शिवसेना ने दिया 60 सीटों का प्रस्ताव, BJP बोली- ये है अपमान

मुंबई- भाजपा और शिवसेना के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी है। शिवसेना ने 60 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने अपना अपमान बताया है। हालांकि अभी गठबंधन का रास्ता बंद नहीं हुआ है लेकिन दोनों दल एक दूसरे पर हमले बोल रहे हैं।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "भाजपा को 60 सीट का प्रस्ताव उनकी राजनीतिक ताकत से ज्‍यादा है। फिर भी उद्धव ठाकरे ने उदारता दिखाई और उन्हें हक से ज्यादा दिया है।" भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर शिवसेना के अपमानजनक रुख गहरी नाराजगी जताई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया, "हमें 60 सीट देने का शिवसेना का दुस्साहस भाजपा का अपमान है।
हमने हमारी आपत्ति जाहिर कर दी है।"
शेलार ने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन पर आखिरी फैसला सीएम और राज्‍य भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को लेना है। इसी बीच, फड़णवीस ने विधायकों, सांसदों के साथ चुनावों की तैयारी के लिए बैठक बुलाई। इसमें रणनीति पर चर्चा की गई। शेलार ने इस बारे में बताया, "बैठक में चुनाव घोषणा पत्र पर बात हुई। मुंबई के लोगों की उम्‍मीदों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र में बीएमसी में किए गए कामों और एजेंडे की पारदर्शिता को पर्याप्त जगह दी जाएगी।" भाजपा ने साफ कर दिया कि वह सीएम फड़णवीस और पीएम नरेंद्र मोदी के पारदर्शिता पर दिए जा रहे जोर पर कोई समझौता नहीं करेगी।
यह शिवसेना के साथ गठबंधन की प्राथमिक शर्त है। माना जा रहा है कि भाजपा के घोषणा पत्र में सड़कों में भ्रष्‍टाचार जैसे मामले उठाए जा सकते हैं।
भाजपा को 60 सीटें देने के प्रस्‍ताव के बाद उद्धव ठाकरे ने इशारा किया कि सीट समझौते को किसी समयसीमा में नहीं रखा जा सकता। गठबंधन पर आखिरी फैसला प्रस्ताव को देखे जाने के बाद ही लिया जाएगा। भाजपा नेताओं के अनुसार, उनकी पार्टी शिवसेना से गठबंधन की इच्छुक है। इसके लिए सेना को भाजपा की चुनावी विकास और पारदर्शिता की शर्त को ध्यान में रखना होगा। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार उद्धव गठबंधन को धर्मसंकट में हैं।
एक तरफ वे भाजपा से साझेदारी चाहते हैं लेकिन दूसरी ओर डरते हैं कि ज्‍यादा सीटें देने पर पार्टी के अंदर विद्रोह हो जाएगा। शिवसेना ने पिछले चुनावों में 227 में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा का कहना है कि वह 117-120 सीट पर ही लड़े। सूत्रों के अनुसार ठाकरे इस समय किसी तरह की बागी गतिविधियां सहन नहीं कर सकते। पार्टी के एक वरिष्‍ठ नेता ने कहा, "हमें भाजपा को 85-97 सीटें ऑफर करनी चाहिए थी।"

Wednesday, 4 January 2017

नई दिल्ली- चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में इस साल चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 5 राज्यों में 16 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। सभी को आईकार्ड दिए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। हर वोटर को रंगीन पर्ची दी जाएगी। पोलिंग बूथ के बाहर सभी जानकारियों पोस्टर पर दी जाएंगी। इस पर नियमों का उल्लेख होगा। बूथ पर वोटर्स की मदद के लिए गाइड होंगे। वोटर को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने नसीम जैदी ने कहा कि गोपनीयता बनाए रखने के लिए 30 इंच ऊंची स्टील और अन्य सामग्री से बनी छोटी केबिन का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीर होगी। दिव्यांग वोटरों के लिए अगल व्यवस्था होगी। 690 में से 133 सीटें सुरक्षित हैं।

नसीम जैदी ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर पर फोटो लगाना होगा और उनको भारत का नागरिक होना चाहिए। उनको शपथ पत्र देना होगा। चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर रोक रहेगी। उम्मीदवारों को बताना होगा कि कोई बकाया नहीं है। बैंक में खाते खुलवाने होंगे. 20 हजार से ज्यादा खर्च करने पर चैक से पेमेंट करना होगा। यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में उम्मीदवार 28 लाख खर्च करपाएंगे, जबकि गोवा और मणिपुर में 20 लाख खर्च करपाएंगे।

पांचों राज्यों में एक साथ चुनाव होंगे। गोवा में 5 फरवरी को चुनाव होंगे, पंजाब में भी 4 फरवरी को चुनाव होंगे। गोवा में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 14 जनवरी होगी। उत्तराखंड में 15 फरवरी को चुनाव होंगे. मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 और 8 मार्च को होगी वोटिंग।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य अंश
*सभी पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में चुनाव होंगे।
*कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें 133 सीट SC के लिए रिजर्व हैं: EC
*चुनाव आयोग साफ तौर पर चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
*16 करोड़ से ज्यादा लोग चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं: EC
*मतदाताओं को कलरफुल वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जाएगीः EC
* मतदाताओं को कलरफुल वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जाएगीः EC
* पोलिंग बूथ के बाहर सभी जानकारियों पोस्टर पर दी जाएंगी। इसपर नियमों का उल्लेख होगाः EC
* मतदाताओं के सहयोग के लिए भी बूथ बनाए जाएंगेः EC
* गोपनीयता बनाए रखने के लिए 30 इंच ऊंची स्टील और अन्य सामग्री से बनी छोटी केबिन का इस्तेमाल किया जाएगाः EC
* मतदान को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगाः EC
* सभी क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगाः EC
* गोवा में वोट डालने के बाद एक पर्ची दी जाएगीः EC
*चुनाव आयोग की इस बार अनूठी पहल। डिफेंस, पैरा मिलिट्री फोर्सेस में तैनात जवान इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट से डाल सकेंगे वोट
* उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर पर फोटो लगाना होगा और उनको भारत का नागरिक होना चाहिएः EC
* कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ बनाए जाएंगेः EC
* चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगाः EC
* रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर रोक रहेगीः EC
* केंद्र की पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगाः EC
* उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 28 लाख होगी चुनाव में खर्च की सीमाः EC
* मणिपुर में उम्मीदवार 20 लाख रुपये खर्च कर सकते हैंः EC
* उम्मीदवारों को बैंक में अकाउंट खोलवाना होगा और चंदे को यहां जमा कराना होगाः EC
* EC सोशल मीडिया को सपॉर्ट करेगी। इसका इस्तेमाल प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगाः EC
* मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी ध्यान रखेगी कि किसी उम्मीदवार की पब्लिसिटी तो नहीं की जा रही हैः EC
* कई जगहों पर EVM पर नाम के साथ उम्मीदवारों का फोटो भी दिखेगाः EC
* उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये से ज्यादा का चंदा चेक से लेना होगाः EC
* आयोग मतदाताओं से सहयोग की अपेक्षा करता हैः EC
* सभी राज्यों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगेः EC
*सभी राज्यों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगेः EC
* गोवा में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 14 जनवरी।
* गोवा में 4 फरवरी को होंगे विधानसभा के चुनाव।
*गोवा और पंजाब में एक ही चरण में चुनाव होगाः EC
*पंजाब में भी 4 फरवरी को ही चुनाव होगाः EC
*उत्तराखंड में 15 फरवरी को होंगे विधानसभा के चुनावः EC
*मणिपुर में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 38 क्षेत्रों में चुनाव होगाः EC
*मणिपुर में पहले चरण के चुनाव 4 मार्च को होंगे।
*मणिपुर में पहले चरण के चुनाव 4 मार्च को होंगे।
*मणिपुर में दूसरे चरण के चुनाव 8 मार्च को होंगेः EC
*UP में 403 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होगा
*UP में 403 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 73 सीटों पर मतदान होगा।
*यूपी में पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगाः EC
*दूसरे चरण में 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगाः EC
*UP में तीसरे चरण में 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगाः EC
*UP में चौथे चरण में 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगाः EC
*UP में पांचवे चरण में 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगाः EC
*उत्तर प्रदेश में 6वें चरण में 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है। 4 मार्च को मतदान होगा।
*सातवें और आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा।
*मतदान के बाद वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी। सारे राज्यों की काउंटिंग एक साथ होगी।
*EC ने ऐलान किया कि उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक फेज में चुनाव होंगे। 4 फरवरी को पंजाब और गोवा में एक साथ चुनाव होंगे। उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान। मणिपुर में पहला फेज 4 मार्च और दूसरा 8 मार्च को होगा। यूपी में 7 चरणों में मतदान होगा।

सुरक्षा तैयारियों पर हुई चर्चा
मंगलवार को हुई बैठक में मतदाता सूची और राज्यों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक घोषणा से पहले सोमवार को आयोग ने अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों के साथ भी बैठक की और सुरक्षा बलों की संख्या उनकी तैनाती और उनके एक जगह से दूसरी जगह जाने के कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली, क्योंकि चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती उनके परिवहन की पूरी कमान आयोग के ही हाथों में होती है लिहाजा हरेक जानकारी पूरी तौर पर पुख्ता कर ली गई.

इन राज्यों में होने हैं चुनाव
इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें यूपी को छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है.

कहां कितनी सीटें-
यूपी- 403
पंजाब- 117
उत्तराखंड- 70
गोवा- 40
मणिपुर- 60

एक लाख अर्धसैनिक बलों की तैनाती
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में राज्य पुलिस बलों के साथ एक लाख अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा सकती है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा है कि अगले दो महीने में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए अर्धसैनिक बलों की 1,000 कंपनियां उपलब्ध कराई जाएं।