Showing posts with label Contact for join us whatsup 8791283536. Show all posts
Showing posts with label Contact for join us whatsup 8791283536. Show all posts

Saturday, 25 February 2017

प्राचीन देवी मन्दिर में माता के सिंगार के करीब दस लाख के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर हुआ फरार, मंदिर परिसर में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर ।

प्राचीन देवी मन्दिर में माता के सिंगार के करीब दस लाख के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर हुआ फरार,
मंदिर परिसर में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर ।
मसूरी। डासना स्तिथ प्रचीन देवी मन्दिर में चोरो ने भगवान के में घर में स्तिथ देवी माँ की मूर्ति से सोने का मुकुट सहित लाखो के आभूषण व दानपत्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गया । गौरतलब है की प्राचीन काल से डासना स्तिथ देवी मंदिर में रात लगभग 12 बजे चोर सेवादारो के सोने का फायदा उठाकर चोर लाखो के जेवर व दानपत्र में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया । पूर्व  पार्षद सतेंद्र चौहान ने बताया की रात लगभग 12 बजे के करीब चोर ने दुर्गा माता के सर पर से सोने का मुकुट,दुर्गा माता की तगड़ी, माता की पाजेब, जिसकी कीमत लाखो में आंकी गयी है, व दानपत्र में रखे डेढ़ लाख रुपये के करीब पर हाथ साफ कर दिया ,मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गया है जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है, मन्दिर में मौजूद बाबा अशोकानंद महाराज ने बताया की बीती रात्रि लगभग 12:03 बजे सीसीटीवी फुटेज में चोर माता के दरबार के गेट की चाबी लेकर गेट खोलकर अंदर दाखिल हुआ और जब दानपत्र से चाबी नही लगी तो हथौड़ी से दानपत्र का ताला तोड़कर उसमे रखे करीब डेढ़ लाख रुपये,दुर्गा माता का सोने का मुकुट सहित लाखो के जेवर लेकर फरार हो गया, सेवादार अनिल यादव ने जानकारी दी की महा शिवरात्रि होने के चलते सभी लोग हारे थके थे जिस कारण वहाँ करीब छः सात सेवादार सोये हुए थे और चोर ने उनके कमरे की बाहर से कुण्डी भी लगा दी जिस कारण चोर आराम से माता के सिंगार के गहने और दानपत्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया मन्दिर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते कैद हो गया है। पुलिस ने बताया की की पूर्व पार्षद सतेंद्र की तहरीर के आधार पर मोके पर पहुँचकर जाँच की जा रही है चोर सी.सी.टी.वी में कैद हो गया है आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा 

Thursday, 16 February 2017

शाहजहाँपुर ईवीएम खराब होने खड़ी रही केंद्रीय मंत्री .केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई




शाहजहाँपुर ईवीएम खराब होने खड़ी रही केंद्रीय मंत्री .केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची
तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई 


 शाहजहाँपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 251 पर जब
केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज वोट डालने पहुची
तो वहाँ ईवीएम मशीन खराब हो गई और करीब एक घंटे बाद जब मशीन बदली गई तो
वह अपना वोट डाल पाई उन्होंने तुरंत प्रशासन से मांग की इस बूथ पर करीब
एक घंटा ज्यादा पोलिंग चलाई जाए इसके अतिरिक्त शाहजहाँपुर में दोपहर एक
बजे तक 39 प्रतिशत मतदान हुआ है ।
Vio 1  वोट डालने आई केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि इस बार बीजेपी
की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी सभी दल बौखलाये हुए क्योकि उन्हें अपनी
हार दिखाई पड़ रही है मायावती कहती घूम रही है कि बीजेपी को समर्थन नही
देंगी उन्हें अपनी हार दिखाई दे गई है इस लिये वह अनर्गल बर्तालाप कर रही
है।

Wednesday, 15 February 2017

शाहजहाँपुर के चार गांवो में चुनाव वहिष्कार

 शाहजहाँपुर के चार गांवो में चुनाव वहिष्कार
MOHD RASHID IEDRESEE SHAJAHANPUR BUREAU CHIEF





शाहजहाँपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज हो रहे मतदान का
जनपद के चार गाँवो में मतदाताओं ने चुनाव का  बहिष्कार करते हुए वोट
डालने से इंकार कर दिया जन प्रतिनिधियों और अधिकारियो के लाख समझाने पर
मतदाता वोट डालने को राजी नही हुए इस संबंध में जब अधिकारियो से संपर्क
साधने का प्रयास किया गया तो अधिकारी किसी भी प्रकार के जबाब से मिडिया
से बचते रहे और मीडिया से बात नही की ।
Vio 1  शाहजहाँपुर के तहसील जलालाबाद अंतर्गत कटरा विधानसभा क्षेत्र के
गाँव अंडपुर में जहाँ कुल 475 वोट जिसमे 300 पुरुष 175 महिलाये है तहसील
व् विधानसभा पुवायां क्षेत्र के ग्राम मठिया कुम्भीया जो पूरा हरिजन गांव
है जिसमे कुल 857 वोट जिसमे 40प्रतिशत महिलाये 60 प्रतिशत पुरुष व्
रायपुर पटियात में 400 वोट जिसमे 42 प्रतिशत महिलाये व् 58 प्रतिशत पुरुष
जिन्होंने  गांव में सड़क ना बनने पर मतदान का वहिष्कार किया उसके
अतिरिक्त ग्राम नबदिया नवाज़पुर जिसमे 2600 वोट है उसमें 210 वोट पड़ने के
बाद ग्रामीणों ने पोलिंग बदलने के कारण चुनाव वहिष्का्र कर दिया ।
Vio 2 चुनाव वहिष्कार के सम्बन्ध में मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी
पहुचे जिन्होंने मतदाताओं को मनाने का काफी प्रयास किया परन्तु मतदाता
अपनी बातपर अडिग रहे  अधिकारियो द्वारा अभी तक समझाने का प्रयास किया जा
रहा है मिडिया द्वारा जब अधिकारियो से बात करने का प्रयास किया गया मगर
अधिकारियो द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया।

Friday, 10 February 2017

मध्यप्रदेश एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम करने वाले 11 लोगों को एमपी के चार शहरों से गिरफ्तार किया है। इनमें एक चेहरा बीजेपी के बड़े-बड़े होर्डिंग पर नजर आता है। यह है ध्रुव सक्सेना जोकि, भोपाल जिला भाजयुमो की आईटी सेल में संयोजक है

भोपाल। मध्यप्रदेश एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम करने वाले 11 लोगों को एमपी के चार शहरों से गिरफ्तार किया है। इनमें एक चेहरा बीजेपी के बड़े-बड़े होर्डिंग पर नजर आता है। यह है ध्रुव सक्सेना जोकि, भोपाल जिला भाजयुमो की आईटी सेल में संयोजक है। इसकी भाजपा के कई बड़े नेताओं से करीबी भी है। इसके फेसबुक प्रोफाइल पर आपको ध्रुव की कई बड़े बीजेपी नेताओं के साथ फोटो देखने को मिल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ध्रुव जिला भाजपा की आईटी सेल में भाजयुमो के जिला संयोजक के पद पर था। वह वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल महापौर आलोक शर्मा, भोपाल सांसद आलोक संजर के साथ भी मंच साझा कर चुका है। उसकी ऐसी कई तस्वीरें फेसबुक अकाउंट पर पड़ी हुई हैं
बड़ा खुलासा- ISI के लिए जासूसी करता है यह BJP का नेता !

Today Samachar 10 Feb. 2017 20:03
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस (एटीएस) की टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में राज्य के अगल-अगल जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर कॉल सेंटर की आड़ में सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजने का आरोप है।


मामले में शुक्रवार को एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में एक ध्रुव सक्सेना नाम का व्यक्ति भी शामिल है, जोकि केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का नेता बताय जा रहा है।
आपको बता दें कि ध्रुव सक्सेना का भाजपा महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के साथ फोटो है जो उसकी फेसबुक पर मौजूद है। इसके अलावा ध्रुव सक्सेना मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल के महापौर अलोक शर्मा, भोपाल के सांसद अलोक संजर के साथ भी मंच साझा करने के साथ-साथ फोटो भी खीचा चुका है।
आपको बता दें कि इस खुलासे के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आईएसआई के एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं है, उनमें एक भाजपा का सदस्य शामिल है। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी भक्तों कुछ सोचो!
गौर हो कि इससे पहले मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को एटीएस चीफ संजीव शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस जासूसी रैकेट में अब तक ग्वालियर से 5, भोपाल से 3, जबलपुर से 2 और सतना से एक आरोपी को गिरफ्ता किया गया है।
संजीव शमी के अनुसार इस पूरे रैकेट में निजी मोबाइल कंपनियों के कर्मचारियों के भी मिलीभगत होने के संकेत  मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कॉल सेंटर चनाने के आड़ में नौकरी और लॉटरी की आड़ में सूचनाओं का लेन-देन किया तरता था।
आपको बता दें कि साल 2016 में जम्मू-कश्मीर में सुखविंदर और दादू नाम के 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि देशद्रोही गतिविधियों में मध्य प्रदेश से इन्हें मदद मुहैया कराई जा रही थी। इसी जानकारियों को आधार बनाकर ATS अब तक 11 लोगों को गिरफ्त में ले चुका है। जिनसे भी पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे हो सकते है।

Wednesday, 8 February 2017

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे



उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे.

 राहुल गांधी के सुनने के लिए हापुर हापुर के आसपास के लोग भी भारी तादाद में सुनने के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने बहुत बातें कही. जिसके अंदर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा.
प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के गरीब जनता को लाइन में लगा दिया .
गुटबंदी करके देश की जनता को परेशान करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी आतंकवाद से लड़ने के लिए की थी .
फिर उसके बाद कहते हैं काला धन और नकली नोटों से मिलने के लिए यह नोट बंदी की थी.
कहते हैं नहीं नहीं यह नकली नोट से निपटने के लिए नहीं थी. इंडिया को कैशलेस करने के लिए की थी. 
केस लेस इंडिया पर राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा की एक मिसाल देते हुए अपनी बात समझाई. की आम आदमी ने किसी दुकानदार से सो रुपए की कोई चीज खरीदी. दुकानदार को कैशलेस पैसे दिए दुकानदार .सो रुपए में ₹90 पहुंचे  10रुपए मोदी जी के खाते में पहुंच गए. प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि जितना पैसा पूरे देश के अंदर है उससे कहीं ज्यादा देश के  50 बड़े घरानों पर हैं. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने इन 50 बड़े घरानों पर देश का 11 लाख करोड़ रुपया दे रखा है.

Monday, 6 February 2017

देश में जल्द ही प्रीपेड मोबाईल नंबरों का वेरिफिकेशन शुरू होगा. उपभोक्ता के सही पाए जाने पर ही नंबर जारी रखने दिया जाएगा. इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस काम को एक साल में पूरा करने की कोशिश की जाए

*सरकार करेगी प्रीपेड मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन, सही नहीं होने पर बंद होगी सर्विस!* 





*नई दिल्ली-*
देश में जल्द ही प्रीपेड मोबाईल नंबरों का वेरिफिकेशन शुरू होगा. उपभोक्ता के सही पाए जाने पर ही नंबर जारी रखने दिया जाएगा. इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस काम को एक साल में पूरा करने की कोशिश की जाए।

*क्या होगी प्रक्रिया!* 

रिचार्ज के वक़्त ग्राहक को एक ई-केवाईसी फॉर्म भरने को दिया जाएगा. उपभोक्ता की पहचान के लिए आधार नंबर या दूसरे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाएगा. एक बार फॉर्म मिलने के बाद अगले 2-3 रिचार्ज तक उसे भर देना होगा. इससे ज़्यादा मौका नहीं मिलेगा।

*नए उपभोक्ताओं पर भी लागू।*

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि ई-केवाईसी को नए ग्राहकों के लिए भी अनिवार्य किया जा रहा है. सरकार चाहती है कि सिर्फ आधार नंबर में दर्ज बायोमेट्रिक पहचान से ही नए नंबर दिए जाएं. देश में 110 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड होने की वजह से ऐसा करने में दिक्कत नहीं होगी. फिर भी अभी इसे अनिवार्य नहीं बनाया जा रहा है. फ़िलहाल मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड के जरिए भी ग्राहक अपनी पहचान बता सकेंगे।

*ऐप के जरिए होने वाले रिचार्ज पर भी लागू*

पेटीएम, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक जैसे ऐप से होने वाले रिचार्ज पर भी ये व्यवस्था लागू होगी. हालांकि, आज कोर्ट में इन पर अलग से चर्चा नहीं हुई. लेकिन सरकार ने खुद ही 1 साल में सभी प्रीपेड मोबाईल नंबर वेरीफाई करने की बात कही है. ऐसे में उसे प्रक्रिया बनानी होगी जिससे दुकान न जाकर, ऐप से रिचार्ज करने वाले लोगों को भी ई-केवाईसी के बारे में बताया जा सके।

*क्या थी याचिका!* 

एनजीओ लोकनीति फाउंडेशन की तरफ से दाखिल याचिका में ये कहा गया था कि फरवरी 2016 तक देश में लगभग 105 करोड़ मोबाईल उपभोक्ता थे. खुद टेलीकॉम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इनमें से लगभग 5 करोड़ नंबर बिना पुख्ता वेरिफिकेशन के हैं. फ़र्ज़ी पहचान से हासिल नंबरों का इस्तेमाल अपराध और आतंकवादी गतिविधियों में होता है. अब मोबाईल को बैंकिंग से जोड़ने के बाद अब लोगों के पैसे ठगे जाने का खतरा बढ़ गया है. इसलिए सभी नंबरों की पहचान ज़रूरी है.

*केंद्र का जवाब*

केंद्र की तरफ से एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि पोस्ट पेड मोबाईल उपभोक्ताओं की पहचान में कोई समस्या नहीं है. लेकिन 90 फीसदी से ज़्यादा नंबर प्रीपेड हैं. इन सबको वेरीफाई किया जाएगा. हालांकि, अगर इस काम में ज़्यादा तेज़ी दिखाई गयी तो इससे काफी असुविधा होगी. रिचार्ज करने वाली दुकानों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगने लगेगी.

*✔कोर्ट का आदेश*

चीफ जस्टिस जे एस खेहर और एन वी रमना की बेंच ने केंद्र की दलीलों को स्वीकार किया. कोर्ट ने कहा कि लोगों को अपनी पहचान साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए. सरकार इस बात की कोशिश करे कि सारी प्रक्रिया एक साल के भीतर पूरी हो जाए 

Friday, 3 February 2017

अमेरिका के लेंस श्रेहार्ट का रिकॉर्ड तोड़कर मथुरा की मैमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है .मेमोरी गर्ल प्रेरणा को सम्मानित किया.

मेमोरी गर्ल प्रेरणा को सम्मानित किया

मथुरा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देने वाली नारी सशक्तिकरण को प्रेरणा देने वाली प्रेरणा शर्मा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।बीएसए कॉलेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने पिछले दिनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने को प्रजेंटेशन दिया था। उसने 500 अंकों को एक मिनट में अपनी मेमोरी में फिक्स करके उल्टे और सीधे क्रम में बोलकर व लिखकर दिखाया था। छात्रा की इस उपलब्धि से बीएसए कॉलेज का नाम रोशन होने पर प्रबंध समिति सचिव विनोद गर्ग कसेरे, प्रबंध समिति सदस्य अरविंद अग्रवाल एडवोकेट, प्राचार्य डॉ.सुमन कुमार, डॉ.अशोक अग्रवाल, डॉ.आरएन मिश्र, डॉ.मधुबाला गर्ग, डॉ.रुचि अग्रवाल आदि ने सम्मानित किया। मथुरा। अमेरिका के लेंस श्रेहार्ट का रिकॉर्ड तोड़कर मथुरा की मैमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। प्रेरणा ने 500 अंकों को अपनी मैमोरी में केवल 8 मिनट 33 सेकंड में फिक्स करके उल्टे व सीधे क्रम में सुना डाला। इसके साथ ही उन्होंने यूएसए के लेंस श्रेहार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नंबर ऑफ मेमोरी रिकॉर्ड के मामले में गिनीज बुक में दर्ज होने वाली प्रेरणा शर्मा पहली लड़की हैं। 


20 वर्ष में बनाया विश्व रिकॉर्ड 
मथुरा के सौंख रोड स्थित पद्मपुरी कालोनी में रहने वाले एक परिवार में प्रेरणा शर्मा पली बढ़ी है। प्रेरणा ने 20 वर्ष की उम्र में मैमोरी में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले प्रेरणा एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। वर्तमान में प्रेरणा शर्मा बीएसए कॉलेज से बीएससी कर रही हैं। 
ट्यूशन के पैसे से की पढ़ाई 
प्रेरणा के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। फिर भी परिवार ने बड़ी मेहनत करके प्रेरणा को पढ़ाया। परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रेरणा ने खुद जिम्मेदारी उठाई। प्रेरणा ने बताया कि परिवार में मम्मी और नानी हैं। तीन साल से वो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई की फीस दे रही हैं। 
प्रेरणा के परिवार में ख़ुशी 
प्ररेणा की मां का कहना है कि जब से उनकी नौकरी चली गयी तब से बड़ी मुश्किल से उन्होंने प्ररेणा का पढ़ाया है। वो कहती हैं कि वो हमेशा गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराना चाहती थी। आज उसने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा दिया है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने परिवार का नाम ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। 
गिनीज बुक में बनीं पहली लड़की 
पहली बार किसी लड़की ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। प्ररेणा ने बताया कि लिम्का बुक रिकॉर्ड में उन्होंने नौ अगस्त को अपना नाम दर्ज कराया था। इंडियन बुक रिकॉर्ड में चंडीगढ का रिकॉर्ड ब्रेक किया था। एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्ररेणा ने अव्यक्त नाम का रिकॉर्ड ब्रेक किया था। प्रेरणा ने बताया कि गिनीअब तक वो पांच रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 
आईएएस बनने का सपना 
मैमोरी गर्ल प्रेरणा का सपना आईएएस बनना है। उसका कहना है कि वो आईएएस बनना चाहती है। आगे भी इसी तरह के रिकॉर्ड बनाउंगी। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने पर प्रेरणा बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने देश के लिए कुछ किया है। 

Thursday, 2 February 2017

आज कैराना पहुचे थे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 फरवरी को होने वाले चुनाव मे साइकिल के निशान पर मतदान करने की अपील की है

शामली,कैराना मे आज चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया

 REPORTED . AAKASH MALIK SHAMLI
 
......जिसमे आज कैराना पहुचे थे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..... चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 फरवरी को होने वाले चुनाव मे साइकिल के निशान पर मतदान करने की अपील की है...जिसमे शामली की तीनों विधानसभाओ के प्रत्याशी भी मौजूद रहे है....मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुनने के लिए 30 हजार से भी अधिक कार्येकर्ताओ की भीड़ सभास्थल पर पहुची....
विओ_दरअसल मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा बीजेपी कहती है देखनी है सपा-कांग्रेस की हवा चल रही है अखबारों मे भी आ रहे है.... टीवी चैनल पर भी आ रही है.....अगर कोई मेरठ से चल कर कैराना आये तो पता चल जायेगा कैसी हवा है...हम तो साइकिल का हैण्डल छोड कर भी साइकिल चला लेते है लेकिन अब तो साइकिल के हैण्डल पर हाथ कांग्रेस का भी है अब तो जीत हासिल है.....तथा साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से जनता का बुरा हाल है हमारे किसान , मजदूर , ठेली लगाने वाले गरीब जनता लाइनो मे लगे है... कैराना पलायन मुद्दे पर सीएम अखिलेश यादव ने कहा अगर पलायन पर बहेश करनी है... हम भी बीजेपी वालो से पूछना चाहते है की उनकी जबान मे पलायन की परिभाषा क्या है बीजेपी जब भी बोलती है ख़राब बोलती है.....क्या  है पलायन का मुख्य कारण... पलायन हुआ हैं तो शिक्षा के स्तर को लेकर हुआ है , रोजगार के कारण हुआ है....लेकिन इन बीजेपी वालो ने पलायन का मुद्दे बनाकर लोगो के बीच खताश पैदा कर दी है.....समाजवादी पार्टी ने एक गरीब की सहायता की है , एक जरूरत मन्द    की सहायता की ही.....लाइनो मै जो गरीब लोग मरे है सपा सरकार ने उन्हें दो दो लाख रु मुआवजा देने का काम किया है.....पुलिस वालों के लिए 100 डायल सुविधा प्रदान की है...108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने का काम समाजवादी सरकार ने किया है....मे बीजेपी से पूछना चाहता हु की उन्होने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है....बीजेपी ने कहा था अच्छे दिन आयेगे हम भी पिछले एक वर्ष से देख रहे है लेकिन अच्छे दिन नही आये .....जब चौथा बजट पैस किया गया तो लगा की किसानों का कुछ भला होगा ....लेकिन उसमें भी किसानों व जनता को कुछ नही मिला...बीजेपी ने कहा था खातों मे 15 लाख रु आयेगे लेकिन 15 हजार रु भी नही मिले....कैराना की जनता से मुख्यमंत्री ने प्रतियाशी नाहिद हसन को वोट करने की अपील की है साथ ही कैराना मे डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड व स्टेडियम बनाने का वादा किया है...

Wednesday, 1 February 2017

अब बेटी के सम्मान में bjp नहीं आएगी मैदान में. BJP SHAME ON YOU अगर पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से हैं पर वह भी तो किसी की बेटी है किसी की बहन है.



 

 Bjp अपनी करतूत से कभी भी बाज नहीं आएगी. कुछ दिन पहले का बीजेपी का एक नारा था बेटी के सम्मान में बीजेपी मैदान में पर शायद मुझे लग रहा है समय के साथ-साथ में नारा तो गया ही और bjp वालों की यह सोच भी समय के साथ-साथ चलेगी. क्या हुआ अगर पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से हैं पर वह भी तो किसी की बेटी है किसी की बहन है. पर शायद यह बात किसी समाजवादी पार्टी का या कांग्रेस का कोई नेता  बोलता. जब bjp बेटी के सम्मान में मैदान में आती लेकिन अब तो बीजेपी के ही एक प्रवक्ता ने यह बात बोली है इसलिए अब बेटी के सम्मान में bjp नहीं आएगी मैदान में. वैसे तो बीजेपी की हर बातें ही अजीबोगरीब है जो बीजेपी वाले करें वह हर काम सही है जिस काम को बीजेपी वाले ना करें वह हर काम बुरा है यह काले को सफेद कहें तो वह सफेद है अगर कोई सफेद को सफेद ही कहें तो यह उसको कला मानते हैं . आज कहां गए सारे बीजेपी वाले bjp वालों आइए थोड़ा इस बेटी का भी सम्मान कीजिए कुछ सिखाइए अपने प्रवक्ता को कि उनके घर में भी बेटी है और यह भी किसी की बेटी है 

शाहजहांपुर के दो पुलिसवाले एक चौकी इंचार्ज गुड्डू सिंह और एक कॉन्स्टेबल गिरीश ने महिला पत्रकार के साथ गाली-गलौज करी

उत्तर प्रदेश शाहजहापुर ब्रेकिंग
वैसे तो महिला सुरक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हैं ताकि उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके. पर शायद उत्तर प्रदेश की पुलिस माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का यह सपना पूरा नहीं होने दे रही है जी हम बात करें उत्तर प्रदेश की जहां मान्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं की महिलाएं अपने आप को किसी भी तरीके से असुरक्षित महसूस ना करें. पर उत्तर प्रदेश की पुलिस मुख्यमंत्री जी के विचारों से अलग सोच रही है वैसे तो उत्तर प्रदेश की पुलिस क हम कारनामें सुनते ही रहते हैं. आज उत्तर प्रदेश की पुलिस का एक कारनामा देखने को मिला जिसमें शाहजहांपुर के दो पुलिसवाले एक चौकी इंचार्ज गुड्डू सिंह और एक कॉन्स्टेबल गिरीश ने महिला पत्रकार के साथ गाली-गलौज करी . और बदतमीजी की हद पार कर दी . साथ ही  महिला के परिजनों के साथ भी भद्दा व्यवहार किया. महिला पत्रकार का कुसूर सिर्फ इतना था की चौकी इंचार्ज गुड्डू सिंह महिला पत्रकार के पड़ोसी के साथ बदतमीजी कर रहे थे और जबरदस्ती झूठे केस में फसाने की बात कर रहे थे. महिला पेशे से पत्रकार है और सच को दिखाना यह उसका कर्तव्य है सच के लिए लड़ना . पत्रकारिता निष्पक्षता और निडरता के साथ की जाती है महिला पत्रकार अपना काम कर जनता की भलाई सोच रही थी. जनता का भला कर रही थी. और यह बात उन पुलिसवालों को बुरी लगी कि यह हमारे काम में बाधा डाल रही है.  पर कहीं ना कहीं यह पुलिस वाले जनता के बुरे में रहते हैं. जब कोई पत्रकार जनता की आवाज बनता है तो इन लोगों को बहुत बुरा लगता है और इसलिए यह लोग उस आवाज को दबा देना चाहते हैं. पुलिस की दबंगई न जाने कब तक चलती रहेगी और इसी तरीके से पुलिस मजलूमों को सताती रहेगी. अभी उत्तर प्रदेश में बहुत पिछड़ापन है और ये शायद तब तक दूर ना होगा जब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी
Attachments area

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। वहां उन्होंने केन्द्र की भाजपा तथा प्रदेश की सपा सरकार और गठबंधन की कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किये


REPORTED ANKIT KUMAR ALIGARH BUREAU CHIEF
अलीगढ़- बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। वहां उन्होंने केन्द्र की भाजपा तथा प्रदेश की सपा सरकार और गठबंधन की कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किये तथा अपने सातों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। जनपद अलीगढ़ की सात विधानसभा सीट में से चर्चित रही कोल सीट पर सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बाद भी दोनों दलों के प्रत्याशी होने से बसपा प्रत्याशी रामकुमार शर्मा की स्थित मजबूत बनी हुई है। इसी के साथ बरौली विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह की जीत को लेकर पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त है। इसी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीट से खड़े अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगे।सुश्री मायावती ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा तीन साल में कराये गये कार्यो की आम जनता से समीक्षा कराते हुए सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता से कई सवाल के जबाव मांगे, तो जनता ने उन्हें हाथ उठाकर जबाव दिया। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आपसी कलह ही उन्हें हराने का काम करेंगी। ऐसे में आम जनता को अपना कीमती वोट बेकार नहीं करना है, चूंकि चाचा शिवपाल यादव अपनी नई पार्टी बनाकर अखिलेश के प्रत्याशियों को हरायेंगे। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी देश को लूटने का आरोप लगाया और अब जब उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सपा से गठबंधन किया तो जनता को उनसे बचने की नसीहत दी।


मुख्यमत्री की पत्नी डिम्पल यादव निशाने पर थी.रामपाल ने मुख्यमत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि अखिलेश ने अपने एक बाप का अपमान किया है हम दोनों लोग मिलकर इन समाजवादियो की ईट से ईट बजाने का काम करेगे।

यूपी के सीतापुर में टिकट कटने के बाद सेउता विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओ की एक बैठक की।जिसमे सपा से निष्कासित व बिसवाँ विधायक रामपाल यादव ने सरकार पर हमला बोला।इस बार रामपाल के निशाने पर थी कन्नौज की सांसद व मुख्यमत्री की पत्नी डिम्पल यादव।रामपाल यादव ने कहा कि डी एम ने अपनी नौकरी दाव पर लगा कर डिम्पल यादव को जिताया।तीन घण्टे बिजली गई।मशीने बदली गई और बटन दबाया गया तब जाकर डिम्पल यादव को जिताया गया।तब ये नवजवान कहा चले गये थे।रामपाल ने मुख्यमत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि अखिलेश ने अपने एक बाप का अपमान किया है तो कांग्रेस के दस बापो को सामने लाकर खड़ा कर लिया। REPORTED . MOHD SHARIQ LUCKNOW ZONE HEAD

रामपाल ने काग्रेस पर भी निशाना साधा।कहा कांग्रेस में बेटा कोई नही है सब बाप है।अखिलेश से ज्यादा वहाँ सब बड़े नेता है।वोट भले न हो लेकिन नेताओ की पार्टी हो गई है।रामपाल ने बगावती तेवर दिखाते हुये कहा कि नेता जी ने 38 सीटे मांगी थी।दे देते तो 30 सीटे जरूर जीतते।लेकिन 105 सीटे कांग्रेस को दे दिया।जिसने अपने बाप का दिल दुखाया है कांग्रेस उसका सत्यानाश करने का काम करेगी।रामपाल ने कांग्रेस को अजगर की सज्ञा दी।उनका कहना है की उसमे जो जाता है उसे वह खा जाती है।बेनी प्रसाद वर्मा गए थे उनका क्या हाल हुआ उसी तरह वह अखिलेश को भी निगलने का काम करेगी। ने कहा की
हम दोनों लोग मिलकर इन समाजवादियो की ईट से ईट बजाने का काम करेगे।
रामपाल ने सपा प्रत्याशी को मारने की भी खुले मंच से धमकी दी।जिसमे कहा कि एक बनिया आया है उसमे हम अपने आप को सबसे ज्यादा दोषी मानते है।हम आप से वादा करता हूँ की उसको बर्बाद करने का काम भी मै ही करूँगा।झीन बाबू जिस तरह से कहेगे उस तरह से मै उससे निपटने का कम करेगे।झीन कहेगे तो डंडो से मारूँगा,झीन कहेगे तो जूतो से मारूँगा


बाइट-आनन्द भदौरिया(MLC सीतापुर) रामपाल यादव व झीन बाबू के द्वारा पार्टी प्रत्याशी के विरोध को लेकर आनन्द भदौरिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आसमान पर थूकने से कोई फायदा नही उलटा मुँह पर ही गिरेगा।कई लोग ऐसा दुसाहस कर रहे है जनता 11 को जवाब देगी।