Wednesday, 5 April 2017

अमरोहा क्षेत्र के कस्बा उझारी में अंग्रेजी शराब के ठेका वह देसी शराब का ठेका पास पास में है

अमरोहा क्षेत्र के कस्बा उझारी में अंग्रेजी शराब के ठेका वह देसी शराब का ठेका पास पास में है
Report . Omparkash . Mohd kaif

आज दिनांक 64 2017 समय 2:00 बजे ठेके का कर्मचारी अपनी दुकान पर बैठा था तभी कुछ शरारती लड़के और कुछ औरतें शराब के ठेके पर आएं और और उसके साथ गाली गलौज करने लगे और जबरन उसका किवाड़ तोड़ दिया और उसमें रखी शराब की पेटियां उठाकर भागने लगे उसने रोकने की कोशिश की तो उसको औरतों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की किसी ने उझारी पुलिस चौकी थाना सैदनगली को सूचना दी की ठेके पर कुछ आदमी लूटमार कर रहे हैं तभी मौके पर थाना सैदनगली s o अरविंद मोहन शर्मा पुलिस बल के साथ शराब के ठेके पर पहुंच गए और चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार अपने पुलिस वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और भीड़ को शांत कर के वहां पर पुलिस को तैनात कर दिया जिससे आगे कोई घटना ना घटे लूट मार करने में तीन व्यक्ति पाए गए जिनमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया और एक को अपने साथ थाने ले गए नगर में शराब के ठेके पर पुलिस तैनात कर दी गई अब शांति का माहौल है

शराब के ठेकों को लेकर महिलाएं कर रही हैं हंगामा

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के क्षेत्र बहादुरगढ़ ग्राम कन्नौर शराब के ठेकों को लेकर महिलाएं कर रही हैं हंगामा
रिपोर्ट भूपेंद्र सागर.  अनुज चौधरी

उत्तर प्रदेश के अंदर ज्यादातर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह महिलाएं शराब के ठेकों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं औरतों का कहना है कि शराब के कारण उनके पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जब यह शराब के ठेके बंद हो जाएंगे तो उन लोगों को पारिवारिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा

Tuesday, 4 April 2017

35 वर्षीय अज्ञात युवक का सडा गला शव मिला

 35 वर्षीय अज्ञात युवक  का सडा गला शव मिला --
रिपोर्टर भूपेन्द्र सागर अनुज चौधरी

- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के रजवाहे में  35 वर्षीय अज्ञात युवक  का सडा गला शव मिला जिसकी जानकारी  मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैल  गई । कई दिन पुराना है शव जो पानी में भीगने से गल  गया है।  हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है  । रजवाहे में कही दूर से बहकर आया है शव।   पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाबजूद शव को ग्रामीणों की मदद से  रजवाहे से  निकाला और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।  पुलिस  जाँच में जुटी । थाना बहादुरगढ़ के

 रजवाहे का मामला ।

विजयनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार

विजयनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार-
रिपोर्टर पप्पू खान गाज़ियाबाद-

इंसेक्टर नीरज कुमार व उनकी टीम ने मुखबिर की सुचना पर टीम गठित कर तिगरी गोल चक्कर से ताहिरहसन पुत्र सिराजुदीन निवासी मुजफरनगर ग्राम शेरपुर को मय 12 पिस्टल 11 मैगजीन सहित उस वक्त गिरफ्तार किया जब अभियुक्त हथियार सप्लाई करने विजयनगर तिगरी गोल चक्कर पहुचा था गिरफ्तार अभियुक्त मूलरूप से मुजफरनगर का निवासी है पुलिस ने बताया की अभियुक्त काफी समय से हथियार तस्करी में लिप्त था जिससे किसी को शक ना हो लम्बी--लम्बी दाढ़ी बढाकर लोगो को करता था गुमराह ।

रिपोर्टर
पप्पू खान

Monday, 3 April 2017

33 वर्षीय युवक की बलकटी से काटकर हत्या

हापुड ब्रेकिंग


33 वर्षीय युवक की बलकटी से काटकर हत्या
 जनपद हापुर के क्षेत्र थाना सिंभावली औरंगाबाद में भैंस को नहलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपस में लाठी-डंडे और  बलकटी तक चल गई
जिसके चलते सकील पुत्र मकसूद 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई
पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
दो लोग गंभीर रूप से घायल,
भारी पुलिस बल गांव में मौजूद

Sunday, 2 April 2017

हापुड के बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में बिस्फोट

हापुड के बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में बिस्फोट
ठाकुर सत्य नारायण  अनुज चौधरी

बहादुरगढ के पसवाडा में रविवार को उस समय हडकम्प मच गया जब तेज आवाज से दो बार बम धमाके की आवाज हुई

करीब 11.55 पर हुई तेज ब्लास्ट की आवाज से जब ग्रामीण दौडे तो अजीज के मकान से हुई आवाज पर घर में घुसे तो मकान के ऊपर बने कमरे की छत पर सलमान को पडे देखा करीब आठ नौ लोग छत से बराबर के मकान की छत पर कूदकर हाथ में प्लास्टिक बैग जिसमें कुछ भरा था भाग गये
ग्रामीणों ने सलमान की बायीं बाजू बुरी तरह फटी हुई जिसे आनन फानन  में परिजन गढ जीवन रेखा नर्सिंग होम ले गये जहां से मेरठ को भेज दिया गया
छत पर फटे बम का सामान देख ग्रामीणों को बम फटने की आशंका हुई तो बहादुरगढ पुलिश को सूचना दी
एस ओ बहादुरगढ संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच में  बम फटने को पाया तो मकान की छत पर मांस के लोथडे चारों तरफ जगह जगह मांस के टुकडे छत पर लगी ईंटों की रैलिंग क्षतिग्रस्त होने से बडे धमाके की जानकारी हुई
मुखबिर की सूचना पर कि यहां कुछ और लोग इस कार्य में लगे हैं तो एस ओ बहादुरगढ संजीव कुमार शुक्ला ने जंगल में दौडकर पीछा करते हुये तीन लोगौं को हिरासत में ले लिया
मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा तो पुलिश द्वारा तीन लोगौं को हिरासत में लेने की सूचना पर ग्रामीण शांत हुये
मौके पर पहुंचे गढ इंस्पैक्टर समरजीत सिंह ने मकानों की तलासी ली तो भारी मात्रा में चाकू छुरे जंगली पशुऔं को पकडे का बडा जाल
एक प्लास्टिक बैग पौटासिय पत्थर कंचे बरामद
फौरेंसिक टीम ने बम निरोधक दस्ता
ने मौके से सैंप्लिंग सभी सामान की गहनता से जांच की
करीब 3.30 घंटे तक चली जांच

घटना की सूचना पर सिम्भावली एस ओ विजय बहादुर गढ एस डी एम आर एन पांडेय गढ सी ओ सतीश चंद पांडेय सी ओ बाबूगढ शिव बहादुर सिंह सी ओ हापुड अतुल यादव
सी ओ सिटी शैलेन्द्र सिंह राठौर ए एस पी रामनयन यादव एस पी हापुड हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे
एस पी हापुड ने हिरासत में लिये तीन लोगौं से गहनता से पूछताछ थाने में की
गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है लेकिन फिर भी पुलिश फोर्स तैनात कर दी गयी है

कहीं संघ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने का तो मकसद नहीं था इन लोगौं का
मौके पर पहुंचे बहादुरगढ भाजपा मंडल अध्यक्ष यंगपाल चौहान
बजरंगदल के खंड कारवां अध्यक्ष महेश आर्य अशोक आर्य  के समक्ष ग्रामीणों का कहना कि रविवार को पलवाडा मौहम्मदपुर में संघ के स्यंव सेवकों द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम था कहीं इन लोगौं के दिमाग में पसवाडा में कार्यक्रम के होने के मद्देनजर कुछ अनहोनी अप्रिय घटना को अंजाम देने का मकसद तो नहीं था
 ठाकुर सत्य नारायण चौहान

Thursday, 30 March 2017

,प्रधानमन्त्री के तरफ से भेजे गये पत्र मुख्य मन्त्री कार्यालय पहुचा लेकिन अभी तक पिड़ित के इलाज की ब्यवस्था नही

प्रधानमन्त्री के तरफ से भेजे गये पत्र मुख्य मन्त्री कार्यालय पहुचा लेकिन अभी तक पिड़ित के इलाज की ब्यवस्था नही

सुलतानपुर कादीपुर हरिशंकर सोनी की रिपोर्ट


आर्थिक तंगी से जूझ रहा गरीब परिवार इलाज की खर्च उठाने  की आस लगाये बैठा रामअवतार का परिवार,  गरीबी से बुरा हाल अपने शुभ चिन्तको द्वारा कहे जाने पर पिड़ित परिवार ने लगाई प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से इलाज की गुहार ,प्रधानमन्त्री के तरफ से भेजे गये पत्र मुख्य मन्त्री कार्यालय पहुचा लेकिन अभी तक पिड़ित के इलाज की ब्यवस्था नही होने कारण दिन ब,दिन पिड़ित की हालत हो रही खराब आर्थिक तंगी के चलते एक गरीब परिवार महंगी जाचे व,महगी दवा होने के कारण अपना इलाज करवाने मे असमर्थ परिवार जिलाधिकारी से लेकर मुख्य मन्त्री तक लगाया गुहार बताते चले ये मामला खुशामदपुर पोस्ट रूपईपुर थाना अखन्डनगर जनपद सुलतानपुर के स्थाई निवासी रामअवतार पुत्र हरिलाल उम्र पैतालिस साल जो कि गंभीर रोग से पिड़ित है रामअवतार की दोनो किडनी फेल होने के कारण परिवार वालो पर टूटा गमो का पहाड़ रामअवतार मौर्य की चार पुत्री है,रीमा उम्र24,खुश्बु उम्र 22,अन्जनी उम्र 19,गरिमा उम्र 17,व,एक पुत्र अमित जोकि महज बारह वर्ष का पुत्र जोकि प्राथमिक बिद्यालय मे कच्छा तीन का छात्र है कर्ज मे डूबा परिवार कहा से लाये पैसा जिससे उसका इलाज हो सके माली हालत ठीक नही होने के कारण रिश्तेदार भी कतराते नजर आ रहे है,पिड़ित का पोर्टल नम्बर है PMOPG/E/2017/0133604है अगर समय रहते इलाज नही मिला तो पिड़ित परिवार की आशियाना उजड़ते समय नही लगेगा,

Wednesday, 29 March 2017

टी.एम.आई कोच के कर्मचारी के Atm से ठगों ने उड़ाये 25 हजार रुपये।

टी.एम.आई कोच के कर्मचारी के Atm से ठगों ने उड़ाये 25 हजार रुपये।


मसूरी। थाना क्षेत्र के गांव निडोरी निवासी सलीम पुत्र अख्तर के एटीएम से ठगों ने उड़ाये 25 हजार रुपए।गौरतलब है 50 वर्षीय सलीम पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी निडोरी किसी काम से ऑटो में बैठकर गांव से मसूरी आ रहे थे जिस ऑटो में बैठे थे उसी ऑटो में दो तीन युवक और भी बैठे थे पीड़ित सलीम जब ऑटो से मसूरी में उतरे तो उनका पर्स गायब था पर्स में 11सो रुपये नगद, पेन कार्ड,वोटर कार्ड व एच.डी.ऍफ़.सी बैंक का ए.टी.एम कार्ड भी था। पीड़ित सलीम ने बताया की दारुहैडा हरियाणा में टी.एम.आई कोच लिमिटेड में बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हू , जब में वापस दूसरा ऑटो पकड़कर गांव जा रहे था तो करीब पन्द्रह मिनट बाद ही मेरे मोबाइ पर मेसेज आया की मसूरी क्षेत्र के ही दो एटीएम मशीन से पहले 24 हजार रुपये दोबारा एक हजार रुपये निकाल लिये गये है मेने थाने में अज्ञात साइबर क्राइम करने वाले लोगो के खिलाफ तहरीर दे दी है ।पुलिस ने बताया की पीड़ित की तहरीर मिल गई है एटीएम से फुटेज मंगाकर आरोपियों की तलास कराई जाएगी जल्द ही मामले को खोल दिया जायेगा।

मसूरी संघर्ष समिति ने एन.जी.टी व जी.डी.ए की मनमानी के खिलाफ की बैठक,

मसूरी संघर्ष समिति ने एन.जी.टी व जी.डी.ए की मनमानी के खिलाफ की बैठक,

बैठक में सेकड़ो की तादाद में ग्रामीणों ने लिया भाग,

मसूरी । ग्राम मसूरी में हाईवे के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्थानीय दुकानदारों एवं मकान मालिकों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया है। प्रथम चरण में दिए गए नोटिस के द्वारा बचाओ में अपना पक्ष रखने का अवसर देकर विगत 8 दिसंबर की तिथि निश्चित की गई थी। उसके बाद 11 जनवरी को सुनवाई के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर ढाई हजार लोगों को अतिक्रमण गिराने का फाइनल नोटिस देकर स्वयं ही स्थानीय अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दे दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में जीडीए ने पचास हज़ार रुपये का जुर्माना तथा ढाई हजार रूपए प्रतिदिन अतिरिक्त अर्थदंड लगाने का नोटिस दे दिया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इन भू स्वामियों को कोई मुआवजा भी नहीं देगा। जिससे स्थानीय पीड़ित मकान मालिक व दुकानदारों में भय व भारी रोष व्याप्त है।
         उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत निर्माण गिराने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मसूरी परिक्षेत्र के लगभग ढाई हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों और 60-60 मीटर बने अवैध निर्माण को हटाकर वर्ष 2021 तक ग्रीन बेल्ट महायोजना में पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिससे प्रदेश का वायु प्रदूषण संतुलित हो सकेगा।
            मसूरी संघर्ष समिति ने क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया जिसमे सेकड़ो लोगो ने शिरकत कर आगे की रुपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया ।बैठक को संबोधित करते हुए मुंशी नजर मोहम्मद ने कहा की मसूरी क्षेत्र आबादी क्षेत्र है एनजीटी व जीडीए का फैसला ग्रामीणों को उजाड़ने का फैसला है और बेरोजगारी इससे बढ़ जायेगी हमे इस फैसले से आपत्ति है अगर ऐसा हुआ तो ग्रामीणो में गुस्सा पनपना लाज़मी है व क्षेत्र का माहोल ख़राब होने का पूरा अंदेशा बन सकता है समिति के सदस्य जिलाधिकारी को एक मांग पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
              समिति के पदाधिकारी नासिर चौधरी ने जानकारी दी एन.एच.ए.आई दुवारा रोड चौड़ा करने के मामले में भी क्षेत्र के लोगो ने शासन प्रसाशन का पूरा सहयोग किया था यहां तक की अपनी मकान दुकान को खुद अपने ही हाथो तोडा गया था,मगर एक बार फिर एन.जी.टी व जी.डी.ए ने हरित पट्टी का मामला उठाकर ग्रामीणों का इम्तिहान लेने का प्रयास किया है मसूरी संघर्ष समिति के लोग व ग्रामीण केंद्र सरकार,उत्तर प्रदेश सरकार,एन.जी.टी,जी.डी.ए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन के दुवारा अपनी से अवगत कराया जायेगा, बैठक हाजी नन्हे की अध्यक्षता में व
संचालन हाजी इमरान के दुवारा हुई
साथ मॆं मनोज गोयल ,जीत सिह ,लाला बिशन ,हरपाल ,डॉक्टर रफीक ,मिर्ज़ा फुरकान ,हाजी जूल्फिकार ,हाजी अहमद हसन ,चौधरी नासिर अली ,हाजी अली हसन ,ज़फरयाब ,मुंशी नज़र मुहम्मद ,हाजी इन्साफ अली ,चौधरी इसरार आदि के अलावा सैंकङो की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Tuesday, 28 March 2017

पुलिस कर्मियो के हुए थोक में तबादले तीन साल से एक ही थाने में जमे बैठे 607 पुलिस कर्मियो का किया तबादला

पुलिस कर्मियो के हुए थोक में तबादले ।

पप्पू खान
------------
गाजियाबाद।
एस.एस.पी दीपक कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिये जनपद में तीन साल से एक ही थाने में जमे बैठे 607 पुलिस कर्मियो का किया तबादला

नेशनल हाइवे बना मौत का सफर मसूरी क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दो दिन में सड़क दुर्घटना में मौते होने से क्षेत्र मे गमगीन माहोल।

नेशनल हाइवे बना मौत का सफर

मसूरी क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दो दिन में सड़क दुर्घटना में मौते होने से क्षेत्र मे गमगीन माहोल।

एम जे चौधरी
----------------
गाजियाबाद । मसूरी क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर दो दिन पूर्व शनिवार को दो स्कूटीयो के आपस में जोरदार टक्कर होने पर एक स्कूटी सवार सीसपाल पुत्र रामपाल निवासी भूड़गड़ी की मौक़े पर मोत के बाद सोमवार को दूसरे स्कूटी सवार नदीम पुत्र यासीन निवासी सैना हापुड़ व बीती रात्रि संतराम पुत्र भगत सिंह की बुलट मोटर साइकल से टकराने से मोत से लोग दहसत में है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भूड़गड़ मोड़ पर शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे मसूरी से डासना शादी में शरीक होने आ रहे नदीम पुत्र यासीन निवासी सैना सिम्भावली हापुड़ की स्कूटी भूड़गड़ी निवासी सिसपाल पुत्र रामपाल निवासी भूड़गड़ी थाना मसूरी रोग साइड से तेज़ रफ़्तार से आते हुए टकरा गई जिसमे सिसपाल की मोके पर ही मौत हो गई वही स्कूटी सवार दूसरे युवक नदीम पुत्र यासीन की अगले दिन इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में मौत होने के सदमे से क्षेत्र के उभरे भी नही थे की रविवार की रात्रि में एहसान रेस्टोरेंट में गार्ड की जॉब करने वाले संतराम पुत्र भगत सिंह निवासी औरैया को मयूर विहार दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही तेज़ रफ़्तार बुलट बाइक से टक्कर मार दी जिससे उसकी हॉस्पिटल में ले जाते हुए मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया की दोनों स्कूटी सवार की मोत व गार्ड की मोत सड़क दुर्घटना में हुई है तीनों मृतको का अलग अलग पंचनामा भरकर बॉडी को पोस्ट मार्टम को भेज दिया था और तीनो ही मामलो में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच की जा रही है।

Sunday, 26 March 2017

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा शातिर लूटेरे गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, तमंचा मय कारतूस, अपाचे मोटरसाईकिल तथा लूट गये हजारोें रूपये की नगदी बरामदः-

थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा शातिर लूटेरे गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, तमंचा मय कारतूस, अपाचे मोटरसाईकिल तथा लूट गये हजारोें रूपये की नगदी बरामदः-


            श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश एंव निर्देशानुसार जनपद में सक्रिय वाहन लूटेरो/चोरों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश व क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के कुशल पर्यवेक्षण मंेप्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार व स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही फोर्स के चैकिंग के दौरान चैकी ब्रजनाथपुर के सामने मुखविर की सूचना पर दिनांक 24.03.2017 को समय करीब 18ः10 बजे दो व्यक्तियों को मय एक सफेद अपाचे मोटरसाईकिल न0 यूपी 16 बीबी 6707 व तमंचा, चाकू तथा लूटी हुई गयी नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

Saturday, 25 March 2017

- 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं हेमंत कुटियाल ips Hemant kutiyal hapur new sp l

- 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं हेमंत कुटियाल  exclusive only on Aaptak crimenews webchannel

IPS officer Shree Hemant kutiyal hapur new sp
हापुर को युवा कप्तान मिले हैं

अब हापुर की कमान संभालेंगे यह युवा अफसर श्री हेमंत  कुटियाल


शौक था सेना में जाने का, पुलिस में आ गए

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अफसर हेमंत कुटियाल की एसपी के रूप में यह पहली पोस्टिंग है। देहरादून निवासी हेमंत ने पटियाला की इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल ट्रेड में बीटेक किया है। पीसीएस अधिकारी अमित कुटियाल के बेटे हेमंत को सेना में जाने का शौक था। मौका मिलने पर पुलिस सेवा में आ गए।

Friday, 24 March 2017

इंस्पेक्टर बने अतिक्रमण करने वालो के लिये चुलबुल पांडे।

इंस्पेक्टर बने अतिक्रमण करने वालो के लिये चुलबुल पांडे।

गाजियाबाद
मसूरी थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को हटाने के लिये इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव ने कसी कमर, अपनी टीम को साथ लेकर मसूरी से धौलाना जाने वाली सड़क से हटवाया अतिक्रमण, मोके पर पहुंचकर एसपी ट्रैफिक ने क्षेत्र का दौरा कर सड़को को कराया अतिक्रमण मुक्त अतिक्रमण करने वाले लोगो में मचा हड़कम्प ,क्षेत्रीय लोगो ने अतिक्रमण हटाने के कार्य को सराहा ।

मुख्यमंत्री के आदेशो का थानो में होने लगा पालन थानो में सफाई व्यवस्था दुरुरस्त

मुख्यमंत्री के आदेशो का थानो में होने लगा पालन।

मसूरी । प्रदेश के मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ के आदेश सभी थानो में सफाई व्यवस्था दुरुरस्त रखने के फरमान को अमलीजामा पहनाने का कार्य क्षेत्र के थाने में भी देखने को मिला । थाने में सुबह सुबह ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने अपने पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर थाना परिसर में सफाई अभियान का हिस्सा बने । इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री का सफाई अभियान का आदेश एक अच्छा प्रयास है वेसे हम लोग पहले भी इसी तरह थाने में साफ सफाई रखते थे अब और ज्यादा ध्यान दिया जायेगा हमने पुलिस कर्मियो की टीम के साथ सफाई अभियान चलाकर मुख्यमंत्री व पुलिस कप्तान के आदेश का पूरी तरह निर्वाहन किया।

Wednesday, 22 March 2017

बूचड़खानों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा . कृषि व् जल संशाधन मंत्री संजीव बालियान ​

बूचड़खानों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा ----- संजीव बालियान 
Reported Anuj Chaudhary garh hapur 


जनपद हापुड़ की तहसील  गढ़मुक्तेश्वर में स्थित तीर्थनगरी ब्रजघाट में नमामि गंगे के एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि केंद्र के कृषि व् जल संशाधन मंत्री संजीव बालियान  रहे। जिन्होंने गंगा पर सफाई की बात कहते हुए वहां मौजूद सभी लोगो को गंगा को स्वछ रखने की परतिज्ञा भी दिलाई। जिसके बाद उन्होंने गंगा घाट  और शवकर ग्रह पर काम शुरू ने होने पर जनपद के आला अधिकारियों को कड़ी फटकार लगते हुए शीध्र गंगा घाट पर काम शीघ्र कार्य  शुरू करने की कड़ी हिदायत दी। उसके बाद उन्होंने कहा की बिना परमिशन के बूचड़खानों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा। 

बूचड़खानों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा .  कृषि व् जल संशाधन मंत्री संजीव बालियान 

मीट फैक्टरी में पीऍफ़ए और ए.डब्यू.बी.आई ने प्रतिबंधित पशुओ की कटान पर पुलिस को साथ लेकर मारा छापा ।

मीट फैक्टरी में पीऍफ़ए और ए.डब्यू.बी.आई ने प्रतिबंधित पशुओ की कटान पर पुलिस को साथ लेकर मारा छापा ।
अन्य मीट फैक्टरी संचालको में मचा हड़कम्प ।
एम जे चौधरी
----------------
मसूरी । क्षेत्र में चल रही करण फ्रोज़न फ़ूड मीट की फैक्टरी में पी.ऍफ़.ए टीम ने अपने आठ दस साथियो के साथ पुलिस व पशु चिकित्सक को साथ लेकर कंपनी में प्रतिबंधित पशुओ व ऊंट कटान की सुचना पर अलग अलग नाम के पैकिट से सेम्पल लेकर जाँच के लिये भेजे,रेड के दौरान देखा गया है फैक्टरी मैनेजर और एनजीओ के लोगो के साथ काफी हॉट टॉक भी देखी गई ।
        गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एन.जी.टी के आदेश पर अवेध रुप से चल रहे बूचड़खाने, सलाटर हॉउस व मीट फ्रोज़न कम्पनीज पर कार्यवाही को अमलीजामा पहनाने का कार्य एक बार फिर गाजियाबाद के मसूरी में देखने को मिला, पी ऍफ़ ए दिल्ली टीम के सदस्य

           सौरव गुप्ता ने बताया की फरीदाबाद में चार मार्च को करण फ्रोज़न फ़ूड कंपनी डासना गाजियाबाद के लिये एक गाड़ी प्रतिबंधित पशुओ का माल लादकर ला रहे थी जब पी ऍफ़ ए के लोगो को सुचना मिली तो जब गाड़ी को पुलिस की सहायता से दिल्ली में रोका गया तो गाड़ी में बैठे बदमाशो में हम लोगो को जान से मारने की नियत से हम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया जिसकी ऍफ़.आई.आर फरीदाबाद में चार मार्च को दर्ज कराई गई थी,आज जब मसूरी के भूड़ गड़ी स्तिथ फैक्टरी पर रेड कर पांच तरह के मीट के सेम्पल लिये गये जिन्हें डॉक्टरों टीम को देकर लेबोट्रीज भेजा जा रहा है।
      वहीँ दूसरी तरफ पशु चिकित्सक जयंत यादव ने जानकरी दी की मसूरी में स्तिथ करण फ़ूड फ्रोज़न में पी.ऍफ़.ए व ए.डब्लू.बी.आई की टीम की सुचना पर मोके पर पहुँच अलग अलग तरह के पांच मीट के सेम्पल कंटेनर में रख कर जाँच हेतु भेजा जा रहा है,और बताया की प्रथम दृष्टिता देखने पर ऐसा प्रतीत नही हो रहा हो जैसे ये प्रतिबंधित पशुओ का मीट हो बाकी लेबोट्रीज में जाँच के बाद पता चल पायेगा ।
     फैक्टरी मैनेजर सिब्बू कुरैशी ने बताया की करण फ्रोजन फ़ूड में प्रतिबंधित कार्य नही होता हम लोगो के पास लाइसेंस है हमारा सलाटर से माल आता है हमारे यहाँ केवल कोल्ड स्टोरज है, यहाँ कोई भी अनैतिक कार्य नही होता हम माल लेबोट्रीज में चेक कराने को तैयार है, और आगे बताया की जिस तरह का इन लोगो व्यवहार देखने को मिला है या तो ये लोग पुलिस सिक्योरिटी लेने के लिये प्रयासरत है क्योकि हम लोगो ने इनके कहे अनुसार पूरी फैक्टरी दिखा दी थी ।
          एस.एच.ओ दिनेश सिंह  ने जानकारी दी की प्रतिबंधित पशुओ के कटान की पी ऍफ़ ए की सुचना पर इन लोगो को साथ लेकर करण फ्रोजन फ़ूड में रेड कराई गई , मीट के सेम्पल लिये गये है जिन्हें पशु चिकित्सक के दुवारा लेबोट्रीज में जाँच हेतु भेज दिया गया है । पी ऍफ़ ए लोगो की तहरीर पर कार्यवाही की जायेगी।

उ०प्र० शाहजहाँपुर नगर के प्राथमिक विधालयो परिक्षा के नाम पर बच्चों को नकल कराने का मामला सामने आया

 विधालय मे कराई जा रही बच्चो को नकल कार्यबाही के नाम पर बी०एस०ए० की लीपा पोती
Reported Rukhsaar Shahjahanpur up

उ०प्र० शाहजहाँपुर नगर के प्राथमिक विधालयो परिक्षा के नाम पर बच्चों को नकल कराने का मामला सामने आया जहाँ बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर नकल कराई जा रही थी जिसको मीडिया ने अपने कैमरो मे कैद कर लिया
ब्यू:-शाहजहाँपुर जिले के नगर के प्राथमिक विधालय बाडू जई प्रथम काशीराम कालोनी मे बच्चो को धडिल्ले से नकल कराई जा रही थी जिसमें बच्चे परिक्षा कि कापियाँ अपने घर लेजाकर प्रश्न पत्र को हल करवा रहे है ! जब इस मामले मे प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता से बात कि तो मौके पर ब्लैक बोर्ड को साफ कर दिया गया ! जब बी०एस०ए०मौके पर पहुँचे तो बहाँ का नजारा ही अलग देखने को मिला और बी०एस०ए०ने अध्यापको पर कार्यबाही तो दुर पत्रकारो से ही उनके आई०डी० कार्ड माँगने लगे एैसे में साफ जाहिर होता है ! कही न कही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी सबालो के घेरे में नज़र आ रहे है ! और पत्रकारो से बात करते कतराने लगे जबकि खबर के दौरान जिला जिलाधिकारी से भी फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन उठता ही नही है ! आप देखिये इन तस्बीरो मे किस तरह ब्लैक बोर्ड पर लिखा हुआ है ! जबकि देश प्रदेश कि सरकारें शिक्षा के क्षेत्र मे तरह तरह कि योजनायें चला रही है ! बही दुसरी ओर बच्चों को शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है ! क्या एैसे मे प्रदेश सरकार बच्चों के साथ हो रहे खिलबाँड पर ध्यान देगी
 प्रधानाचार्या ज्योती
बी०एस०ए०देबेन्द्र पाण्डेय
शाहजहॉपुर ब्यूरो रुखसार

Tuesday, 21 March 2017

तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालत तथा मध्यस्ता की विशेष प्रक्रिया के साथ A D R सेंटर

उझारी प्राइमरी स्कूल प्रथम मदरसा चौक ग्राम उझारी तहसील हसनपुर
Reported Omparkash Amroha

थाना सेद नगली जिला अमरोहा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ वह नालसा के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा के तत्वधान में विषय मुख्यालय वे तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालत तथा मध्यस्ता की विशेष प्रक्रिया के साथ A D R सेंटर के लाभ और शर्त पर निशुल्क विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय श्रीमती शिवानी सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि एडीआर क्या है विवाद के विश्लेषण करने का वैकल्पिक स्थान जहां वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है वह स्थान जहां पारिवारिक घरेलू हिंसा तथा छोटे-छोटे वादों विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है एडीआर के लाभ और शर्तों के बारे में जनता को बताया गया जहां बिना किसी अधिवक्ता के और बिना किसी कोर्ट फीस के बात करियो के बाद की सुनवाई होती है और श्री अशोक मौर्य ATM तहसील हसनपुर ने अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि बालकों के लेगिक शोषण और लैगिक दुरुपयोग जगन नीय अपराध है और उन पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने की आवश्यकता है लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत ऐसे गंभीर अपराधों के लिए 5 साल से अजीवन कारावास तक की सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है तथा देवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार हसनपुर ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लड़कियों को कॉलेज स्तर पर जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से उनको अपनी आत्मरक्षा की सुरक्षा के विभिन्न तरीकों को सिखाया जाता है जिससे वह ऐसी किसी समस्या का हिम्मत से सामना कर सके जिससे उनकी आत्मरक्षा को कोई क्षति पहुंचाना चाहता है इन कृपया कल आपको तरीकों से महिलाओं में लड़कियों को स्वयं सक्षम बनाया जाता है और डाक्टर T P सिंह ने भी अपने विचार रखे इस मौके पर नसीम शेख चौधरी बब्बी नौशाद एडवोकेट चमन देशलान डॉक्टर ओम प्रकाश इक्तेदार हुसैन आदि लोग मौजूद रहे

Monday, 20 March 2017

बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मासूम झुलसा, हालत गंभीर

बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मासूम झुलसा, हालत गंभीर ।


गाजियाबाद । मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निडोरी में एक सात वर्षीय मासूम घर के बाहर खेलते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर झुलस गया लोगो दुवारा आनन फ़ानन में पिलखुवा के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर आरोप ।
            गौरतलब है की निडोरी गांव में बस अड्डे पर रहीसुदीन पुत्र वहीद का मकान है और उनके घर के बाहर ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है रहीसुदीन ने बताया की काफी समय से बिजली विभाग से इसे हटाने की शिकायत पिलखुवा ऑफिस में चुके है पर बिजली विभाग की कान पर जु नही रैगती रविवार को शाम करीब छः सात बजे सात वर्षीय रिहान घर के बाहर खेल रहा था की अचानक उसके हाथ से निचे को झुके बिजली के तार से टकरा गया और उसे बिजली ने जोर का झटका मारकर पकड़ लिया जिससे बस स्टेण्ड पर खड़े लोगो ने सौर मचा दिया और ग्रामीणों की भीड़ ने जैसे तैसे करके उसे बिजली के तार से छुड़ाया मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे ग्रामीणों की सहायता से पिलखुवा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।
ग्राम प्रधान पति रियाजुदीन ने बताया की मजदुर रहीसुदीन के सात वर्षीय पुत्र रिहान को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हालत गंभीर बनी हुई है कई बार पिलखुवा बिजली ऑफिस पर ट्रांसफर बदलवाने की शिकायत करी जा चुकी है पर उनका कहना है की घर के बाहर लगा बिजली का ट्रांसफर हटाने पर उसका जो खर्चा आएगा उसे ग्रामीणों या गृहस्वामी को ही वहन करना पड़ेगा अब एक गरीब मजदुर इतना खर्चा कैसे वहन कर पायेगा जबकि बिजली के ट्रांसफर को घर के बाहर हटाने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की बनती है पहले भी इस ट्रांसफर से एक दो लोग बिजली की चपेट मेंआ चुके है पीड़ित अब बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहा है ।
         इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया की किसी बच्चे के बिजली के ट्रांसफर की चपेट में आने की सुचना मिली है अभी किसी ने तहरीर नही दी है तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी।